{"_id":"642739509df4592009034354","slug":"no-company-came-forward-for-film-city-consideration-of-other-options-started-noida-news-c-23-1-gnd1003-5774-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फिल्म सिटी के लिए आगे नहीं आई कोई कंपनी, अन्य विकल्पों पर विचार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फिल्म सिटी के लिए आगे नहीं आई कोई कंपनी, अन्य विकल्पों पर विचार शुरू
विज्ञापन
फिल्म सिटी के लिए फिर नहीं आई कोई कंपनी, अन्य विकल्पों पर विचार शुरू
- यीडा ने विकासकर्ता कंपनी के चयन के लिए दूसरी बार ग्लोबल टेंडर निकाले थे
- टप्पल मेंं विकसित होने वाले लॉजिस्टक पार्क के लिए एक माह तक और कर सकते हैं आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए दूसरे बार ग्लोबल टेंडर निकालने के बावजूद कोई निविदा नहीं आई। अब यमुना प्राधिकरण यूपी की पहली फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए अन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। उधर, टप्पल में विकसित किए जाने वाले लॉजिस्टिक पार्क के लिए यीडा ने आवेदन की तिथि एक माह बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना में आवेदन की भी शुक्रवार को अंतिम तिथि थी।
यमुना प्राधिकरण सेक्टर-21 में 1000 एकड़ भूमि पर यूपी की फिल्म सिटी विकसित करने जा रहा है। पीपीपी मॉडल की परियोजना के लिए विकासकर्ता कंपनी का चयन होना है। इसके लिए प्राधिकरण ने एक साल पहले ग्लोबल टेंडर निकाले थे। लेकिन उस दौरान कोई कंपनी फिल्म सिटी विकसित करने के लिए आगे नहीं आई थी। इसके चलते यमुना प्राधिकरण ने नियमों में कुछ फेरबदल कर फिर से ग्लोबल टेंडर निकाले। जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। लेकिन अंतिम तिथि निकलने के बावजूद एक भी निविदा नहीं आई। अब प्राधिकरण इसकी तिथि भी नहीं बढ़ा रहा है। फिल्म सिटी के विकास के दूसरे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
हाल ही में फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता निर्देशक केसी बोकाड़िया और फिल्मस्टार रजनीकांत यहां जमीन लेने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। ऐसे अब यीडा किसी एक कंपनी का चयन न कर चार चरणों में इसी तरह अलग-अलग लोगों को जमीन देकर भी फिल्म सिटी के निर्माण पर विचार कर सकता है। चार अप्रैल को लखनऊ में होने वाली बैठक में इस विकल्प पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा टप्पल में 205 हेक्टेयर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब भी पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाना है। यीडा ने इसके लिए भी भी टेंडर निकाले हैं। इसकी अंतिम तिथि भी 31 मार्च थी। लेकिन यीडा ने इसकी तिथि एक माह बढ़ाने का फैसला किया है। अब 30 अप्रैल तक इसमें निविदा डाली जा सकती हैं। एकमुश्त समाधान योजना में कितने आवेदन आए हैं, इसकी जानकारी जल्द प्राधिकरण के अधिकारी उपलब्ध कराएंगे।