फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No committee formed to investigate the accused woman; re-hired.

Noida News: आरोपी महिला की जांच के लिए नहीं बनाई कमेटी, दोबारा दी नौकरी

Mon, 15 Jun 2026 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
No committee formed to investigate the accused woman; re-hired.
जिला अस्पताल में रिश्वत लेकर फर्जी जांच रिपोर्ट बनाने का है आरोप
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिला अस्पताल में रिश्वत लेकर फर्जी जांच रिपोर्ट बनाने के आरोप में फंसी महिला स्टाफ की जांच के लिए दूसरे दिन कोई कमेटी नहीं बन पाई। अधिकारी निष्पक्ष जांच के लिए चिकित्सा अधिकारियों की तलाश करते रहे। उन्होंने दावा किया कि कमेटी की जांच रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



बता दें कि जिला अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी महिला स्टाफ की बिना जांच कराए 8 जून को आनन फानन में पूर्व की भांति सर्विस प्रदाता के माध्यम से उक्त पद पर कार्य करना सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी कर दिए। यही नहीं, पूर्व में तैनात स्टाफ को तत्काल प्रभाव से चतुर्थ श्रेणी के पद पर जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने के लिए भेज दिया गया। मामला दोबारा खुलने के बाद अस्पताल प्रबंधन कमेटी से जांच कराने की बात कह रहे हैं। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा का कहना है कि महिला कर्मी को पूरे प्रकरण की जानकारी के लिए बुलाया गया था। निष्पक्ष जांच के लिए चिकित्सा अधिकारियों की कमेटी बनाकर रिपोर्ट मांगी जाएगी। मंगलवार तक कमेटी गठित कर दी जाएगी।
विज्ञापन




गौरतलब है कि अगस्त 2025 को इंटरनेट पर अस्पताल की महिला स्टाफ का वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें दोनों एक फरियादी की जांच रिपोर्ट बनवाने के लिए वसूली करती कैमरे में कैद हुई थीं। वीडियो में दावा किया गया था कि महिलाओं ने 3500 रुपये में फर्जी जांच रिपोर्ट बनवाने की डील की थी। बातचीत में महिलाएं भ्रष्टाचार के बाद बिना कोई जांच के 30 मिनट बाद रिपोर्ट एकत्रित करने के बारे में बोलती दिखीं। इस मामले का जिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर सीएमओ से जांच रिपोर्ट मांगी थी। सीएमओ कार्यालय के निर्देश पर संविदा महिला को जांच के बाद नौकरी से हटा दिया था, लेकिन अब एक बड़े पद पर तैनाती के महज आठ दिन बाद ही आरोपी महिला स्टाफ को बिना जांच के डयूटी जॉइन करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed