फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No clue yet about those who stole jewelry by spraying it in the eyes

Noida News: आंखों में स्प्रे डालकर गहने चुराने वालों का अब तक सुराग नहीं

Thu, 16 Apr 2026 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
No clue yet about those who stole jewelry by spraying it in the eyes
कासना कस्बे के कालीचरण मार्केट की घटना, अंगूठी देखने के बहाने आए थे बदमाश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर







ग्रेटर नोएडा। कासना में ज्वेलर्स की आंखों में स्प्रे डालकर भागे बदमाश का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है। कासना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। कासना कस्बा की कालीचरण मार्केट में शगुन ज्वैलर्स के मालिक हेमपाल शर्मा की दुकान पर बीती 12 अप्रैल को बदमाश ग्राहक बनकर आए। अंगूठियां देखीं। पसंद करने के बहाने मोबाइल फोन से फोटो खींची। इसके बाद उन्होंने दुकानदार से कहा कि रुपये लेकर आता हूं और उसकी आंखों स्प्रे डाल कर भाग निकले। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में गहनों की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed