फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No clue found about theft in the Medical Superintendent's camp office

Noida News: चिकित्साधीक्षक के कैंप कार्यालय में चोरी का नहीं मिला सुराग

Fri, 24 Oct 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
No clue found about theft in the Medical Superintendent's camp office
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के कैंप कार्यालय में रखी अलमारी से साढ़े पांच लाख रुपये चोरी होने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस को कोई क्लू हाथ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के दामाद डॉ. दीपक कुमार रविवार शाम को सीएचसी से दीपावली पर पूजन के लिए परिवार सहित बुढ़ाना क्षेत्र स्थित अपने गांव टांडा माजरा गए थे। मंगलवार सुबह गांव से लौटे तो सीएचसी कैंप कार्यालय में रखी अलमारी टूटी हुई मिली थी और लॉकर में रखे साढ़े पांच लाख रुपये नहीं मिले, जिन्हें बदमाशों ने चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

चिकित्सक की सूचना पर पुलिस और फोरेसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। चिकित्सक की तरफ से शहर कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
इस मामले में चौधरी राकेश टिकैत ने बुधवार को शामली पहुंचकर चोरी की घटना के बारे में जानकारी ली थी और शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से कहा था कि इस केस का जल्द खुलासा किया जाए और साथ ही शहर में हो रही चोरी व अन्य वारदातों पर भी रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अभी तक इस मामले में कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं तलाश पाई है। पुलिस ने संदिग्ध तीन युवकों को हिरासत में लिया हुआ है, जिनसे पूछताछ चल रही है, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिल पाई है। एएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed