फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No clue about the accused in the murder of a young woman; he had been harassing her for four months.

Noida News: युवती की हत्या के आरोपी का सुराग नहीं, चार महीने से कर रहा था परेशान

Sat, 29 Nov 2025 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
No clue about the accused in the murder of a young woman; he had been harassing her for four months.
याकूबपुर गांव में गोली मार कर की थी हत्या
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। याकूबपुर गांव में शुक्रवार देर रात युवती की गोली मारकर हत्या के आरोपी युवक का सुराग चौबीस घंटे बाद भी नहीं लग सका है। आरोपी युवती को चार महीने से परेशान कर रहा था। तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। युवती का शनिवार को अमरोहा स्थित पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस की जांच में पता चला कि युवती सोनी उर्फ सोनू अपनी दो बहनों कुसुम व पुष्पा और भाई रूपेश के साथ यहां किराये पर रहती थी। रुपेश शुक्रवार शाम शादी समारोह में गया था। सोनी रियल स्टेट कंपनी में घरेलू कामकाज करती थी। शुक्रवार देर रात बिहार के आरा निवासी कृष्णा उसके मकान के नीचे आया और हंगामा करने लगा। वह तीसरी मंजिल पर आकर सोनी के साथ गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने सोनी को गोली मार दी। इससे सोनी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वारदात के बाद कृष्णा भाग निकला। आरोपी सोनी के साथ काम करता था। वह कई दिनों से युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर वह फोन पर परेशान करता था। कृष्णा की हरकतों से तंग युवती ने करीब चार महीने पहले अपना घर बदल लिया था। याकूबपुर गांव में सोनी जिस मकान में रह रही थी उसमें 100 से अधिक किरायेदार रह रहे हैं लेकिन किसी का सत्यापन नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed