फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nine people died under suspicious circumstances in the district, fear of heatstroke

Noida News: जिले में नौ लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, लू लगने की आशंका

Wed, 19 Jun 2024 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nine people died under suspicious circumstances in the district, fear of heatstroke
पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही कारणों का पता लगने की बात कही
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर नौ लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इनमें पांच शवों की पहचान भी नहीं हो पाई। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी व लू के कारण इन लोगों ने दम तोड़ा है। पुलिस का दावा है कि इनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। संबंधित कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय के गेट नंबर पांच के पास कूड़ा बीनने वाले युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सेक्टर एक स्थित टकसाल के पास शाम को करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। आसपास के लोगों ने बुजुर्ग की भीषण गर्मी के कारण मौत होने की आशंका जताई। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बुजुर्ग की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर-57 में ग्रीन बेल्ट के पार्क के पास में दो लोगों के शव मिले। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। दोनों चादर बिछाकर लेटे हुए थे। बाद में मृत मिले। वहीं, सोमवार को सेक्टर-61 के गेट नंबर पांच के पास एक अज्ञात व्यक्ति बेहोश मिला था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में नंगली गांव निवासी ब्रह्मानंद (51) को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ब्रह्मानंद सिक्योरिटी का कार्य करता था। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। इधर, सीएचसी भंगेल में मजदूरी का काम करने वाले 45 वर्षीय श्यामलाल को तबीयत खराब होने के बाद भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इधर, रबूपुरा में भी दो लोगों ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article