फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nine automated fitness centers to be established in capital

Noida News: राजधानी में स्थापित होंगे नौ स्वचालित फिटनेस सेंटर

Sat, 19 Jul 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Nine automated fitness centers to be established in capital
दिल्ली में सिर्फ व्यावसायिक और परिवहन से जुड़े वाहनों की ही होती है जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में अगले साल तक नौ स्वचालित (ऑटोमेटेड) फिटनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने नंद नगरी में सेंटर का शिलान्यास किया था। जल्द ही यहां से सेवा शुरू हो जाएगी।
दिल्ली में वर्तमान में सिर्फ व्यावसायिक और परिवहन से जुड़े वाहनों की ही फिटनेस जांच होती है। इसके तहत आठ साल तक प्रति दो साल और इसके बाद वाहन की उम्र पूरी होने तक प्रति साल जांच अनिवार्य है। दिल्ली में निजी वाहनों के लिए डीजल और पेट्रोल के वाहनों की उम्र क्रमश: 10 व 15 साल निर्धारित है जबकि अन्य राज्यों में फिटनेस जांच के आधार पर वाहनों को चलाने की अनुमति दी जाती है। फिलहाल, राजधानी में एक ही ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर है जो झुलझ़ुली में है। बुराड़ी में 5 लेन का फिटनेस सेंटर प्रस्तावित है। इसी तरह तेहखंड बस डिपो में चार लाइन का फिटनेस सेंटर बनेगा। इसके अलावा अन्य सेंटर डीटीसी के बस डिपो में बनाने की योजना है। अधिकारियों ने बताया कि सभी सेंटर ऑटोमेटेड होंगे और इनमें मानवीय हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं होगी। सरकार इस प्रयास में है कि पुराने वाहनों की चलने की उम्र की सीमा फिटनेस के आधार पर दी जाए। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाने के साथ ही फिटनेस सेंटर की व्यवस्था करना भी जरूरी है ताकि सुप्रीम कोर्ट में सरकार पर्याप्त इंतजाम की बात कह सके।
विज्ञापन




61 लाख वाहनों का रद्द हो चुका है पंजीकरण

राजधानी में पुराने 61 लाख से अधिक वाहनों का पंजीकरण रद्द किया जा चुका है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के पूर्व उपायुक्त और परिवहन विशेषज्ञ डाॅ. अनिल छिकारा का कहना है कि अन्य राज्यों में यदि पुराने वाहन की फिटनेस अच्छी है तो उसे कुछ साल के लिए चलाने की अनुमति दी जाती है। इस तरह की व्यवस्था दिल्ली में भी लागू की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article