फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nikki murder case: Police is moving forward in the investigation by taking advice from legal experts

निक्की हत्याकांड : विधि विशेषज्ञों से राय लेकर जांच में कदम आगे बढ़ा रही पुलिस

Fri, 29 Aug 2025 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nikki murder case: Police is moving forward in the investigation by taking advice from legal experts
क्योंकि मायके वाले और बड़ी बहन हत्या का आरोप लगा रही तो ससुरालवाले बता रहे आत्महत्या
विज्ञापन

मोहम्मद बिलाल
ग्रेटर नोएडा। निक्की हत्याकांड के दो पहलू सामने आने के बाद पुलिस जांच में फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ा रही है। वह विधिक विशेषज्ञों की राय लेकर आगे बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, आरोप-प्रत्यारोप और फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर से मिले मेमो से यह केस संवेदनशील बनता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मायके वाले और बड़ी बहन कंचन ने निक्की की जलाकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं तो ससुरालवाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं।
पुलिस जांच की दिशा
पहला : अगर निक्की की हत्या हुई है तो आरोपियों ने यह कदम क्यों उठाया? क्योंकि पुलिस रिकॉर्ड में निक्की और कंचन की शादी के सात साल से अधिक का समय हो चुका है। इस दौरान थानास्तर पर दोनों बहनों ने कभी भी घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न की शिकायत नहीं दी। अगर दहेज हत्या के मामले की जांच पर सिर्फ पुलिस आगे बढ़ती है तो अदालत में यह मामला कमजोर पड़ सकता है।
विज्ञापन

दूसरा: अगर निक्की ने आत्महत्या की है तो इसका कोई तो कारण होगा। पढ़ी-लिखी होने के बावजूद सुसाइड नोट नहीं छोड़ना आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को कमजोर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के मुख्य प्वॉइंट
पुलिस वायरल वीडियो, आरोपी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, कॉल डिटेल, आरोपियों की लोकेशन की भी जांच कर रही है। इस मामले में फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर के भी बयान अहम हैं। पुलिस के पास सिलेंडर फटने से निक्की के झुलसने की डिटेल के साथ मेमो भेजा गया था। हत्या के साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाने की दिशा भी जांच कर रही है। एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (जो हत्या से संबंधित है), 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाने) और 61 (आपराधिक साजिश रचना) लगाई गई हैं।

-----
आरोपी के संपर्क में आईं युवतियों और ब्यूटी पार्लर के ग्राहकों के बयान होंगे दर्ज
पुलिस मामले में कंचन और निक्की के बेटे और अन्य परिजनों से पूछताछ करेगी। मृतका और आरोपी के इंस्टाग्राम आईडी के अलावा अन्य सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट की जांच कर रही है क्योंकि ससुरालवालों ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम भी लड़ाई का कारण बनता था। पुलिस आरोपी विपिन के संपर्क में रहीं युवतियों के भी बयान दर्ज करेगी ताकि पता चल सके कि वह कैसे और कब उनके संपर्क में आया था। मायके वालों का आरोप है कि विपिन के दूसरी युवतियों से संपर्क हैं जिसका निक्की हर समय विरोध करती थी। इसी बात से विपिन और ससुराल वाले नाराज थे। वे आरोपी की शादी दूसरी जगह कराना चाहते थे। पुलिस बुटीक और ब्यूटी पार्लर में आने वाले ग्राहकों के भी बयान दर्ज करेगी।
---------
वर्जन
मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। विधिक विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। -धर्मेंद्र शुक्ल, जांच अधिकारी व कोतवाली प्रभारी कासना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed