{"_id":"6ae5cf7ebabe82153a07f30d","slug":"nhrf-president-nikhil-singhal-met-with-congress-state-president-aradhana-mishra-issues-concerning-citizens-wer-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा से मिले एनएचआरएफ अध्यक्ष निखिल सिंघल, नागरिक मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा से मिले एनएचआरएफ अध्यक्ष निखिल सिंघल, नागरिक मुद्दों पर हुई चर्चा
Sat, 31 Oct 2026 05:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:02 PM IST
सार
नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष अराधना मिश्रा (मोना) से मुलाकात कर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के विभिन्न जनहित और नागरिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
अराधना मिश्रा से मिले निखिल सिंघल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष अराधना मिश्रा (मोना) से मुलाकात कर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के विभिन्न जनहित और नागरिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान ब्राह्मण समाज महासंघ, गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा एवं रूपिंदर भाटिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक में नोएडा की हाईराइज सोसायटियों से जुड़े लाखों निवासियों की समस्याओं, लंबित फ्लैट रजिस्ट्री, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी, मूलभूत सुविधाओं और प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान नोएडा में वर्षों से लंबित फ्लैट रजिस्ट्री के मुद्दे को कांग्रेस के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एजेंडे में शामिल किए जाने को लेकर चर्चा हुई। इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन मिलने की बात सामने आई।
विज्ञापन
निखिल सिंघल नोएडा के नागरिक मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। फ्लैट रजिस्ट्री से लेकर हाईराइज सोसायटियों की समस्याओं तक, वे लगातार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के समक्ष निवासियों की आवाज उठा रहे हैं। नोएडा में उन्हें हाईराइज निवासियों की आवाज के रूप में भी जाना जाता है।
विज्ञापन
एनएचआरएफ अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कहा कि नोएडा में बड़ी संख्या में ऐसे फ्लैट खरीदार हैं जो वर्षों से अपनी रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी और हाईराइज सोसायटियों में नागरिक सुविधाओं का बेहतर होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नोएडा के विकास और यहां रहने वाले लाखों लोगों की समस्याओं को राजनीतिक दलों के चुनावी एजेंडे में उचित स्थान मिलना चाहिए, ताकि इन मुद्दों के समाधान के लिए ठोस नीतिगत पहल हो सके। अराधना मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
निखिल सिंघल ने कहा कि एनएचआरएफ लगातार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नोएडा के निवासियों के अधिकारों और समस्याओं को प्रशासन एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के समक्ष उठा रहा है। संगठन का प्रयास है कि नोएडा के नागरिक मुद्दों का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो।