फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Newlywed shot dead

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या

Sat, 05 Mar 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Newlywed shot dead
पलवल। छेड़छाड़ का विरोध करने पर नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने का आरोप उसके पति, ससुर व सास पर लगा है। विवाहिता की शादी को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाहिता का ससुर उससे छेड़छाड़ करता था। विवाहिता के विरोध करने पर ससुरालवालों ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, महिला के पति के हाथ में गोली लगी है, जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। चांदहट थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ के अनुसार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला के गांव चौकडा निवासी डूंगर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि करीब एक माह पहले सात फरवरी को उन्होंने अपनी 19 वर्षीय बेटी रजनी की शादी मथुरा जिला के नौहझील थाना अंतर्गत गांव सीगोनी निवासी ग्रीटिंग नौहवार के साथ की थी। ग्रीटिंग फिलहाल अपने परिवार के साथ अलीगढ़ रोड स्थित किठवाड़ी कॉलोनी में रहता है। ग्रीटिंग का पिता सेना से सेवानिवृत्त है और फिलहाल एसपीओ है और उसकी ड्यूटी फरीदाबाद पुलिस में चल रही है। शादी के बाद से ही रजनी का ससुर मोहन सिंह उससे छेड़छाड़ करता था। रजनी ने इसकी शिकायत अपने पति व सास से की, परंतु उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया और उल्टा उसे ही चुप रहने के लिए कहा। रजनी मायके जाने के लिए कहती, लेकिन उसे नहीं भेजा। शुक्रवार चार मार्च को रजनी के पति, सास व ससुर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जब वे पलवल पहुंचे तो उन्हें रजनी का शव जिला नागरिक अस्पताल में मिला।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर विवाहिता के पति, सास व ससुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के पति का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के समझाने पर भी नहीं माना ससुर
मृतका रजनी के पिता डूंगर सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की जाने लगी। रजनी ने उन्हें फोन करके बताया तो हमने उसके ससुर से बात की और रजनी को मायके भेजने के लिए कहा। काफी मिन्नत करने पर केवल एक घंटे के लिए मिलाने के लिए लाया गया। उसके बाद फिर से उसे तंग किया जाने लगा। करीब 15 दिन पहले वह अपने बेटे के साथ आया और रजनी के ससुर को समझाने का प्रयास किया और कुछ दिन के लिए रजनी को भेजने के लिए कहा, परंतु उन्होंने रजनी को नहीं भेजा और सुधार करने की बात कही। उसके बाद भी रजनी का ससुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और छेड़छाड़ करता रहा। विरोध करने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी गई।

लूटपाट की घटना दर्शाने के लिए हाथ में मारी गोली
जानकारी के अनुसार मृतका रजनी के ससुराल वाले उसकी हत्या के बाद घटना को लूटपाट की दिखाना चाहता था। रजनी के पति ने पहले उसके सिर में गोली मारकर हत्या की, उसके बाद अपने हाथ में गोली मार ली। परिजनों की सूचना दी गई कि दो बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से घर में घुसकर रजनी व ग्रीटिंग को गोली मार दी, जिसमें रजनी को मौत हो गई। रजनी के पति का इलाज पलवल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed