फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Newborn dies after being born in Noida, father accuses doctors of dropping the child

नोएडा: जन्म लेने के बाद हुई नवजात की मौत, पिता ने डॉक्टरों पर बच्चे को गिराने का आरोप लगाया

Sun, 20 Jun 2021 03:57 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Jun 2021 03:57 PM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव के कुछ देर बाद स्वाभाविक रूप से बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
Newborn dies after being born in Noida, father accuses doctors of dropping the child
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में रविवार सुबह जन्म लेने के बाद एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता ने डॉक्टरों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रसव के बाद बच्चे को टब में गिरा दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


बहरहाल डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव के कुछ देर बाद स्वाभाविक रूप से बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इस मामले में पुलिस अधिकारी मेडिकल बोर्ड की सलाह लेने की भी बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में बहरामपुर गांव के रहने वाले अनुज चौहान की पत्नी लता चौहान (30 वर्ष) शनिवार देर रात प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह चार बजे लता चौहान ने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लता चौहान का कहना है कि प्रसव के दौरान अस्पताल के स्टाफ के हाथ से बच्चा फिसल कर टब में गिर गया, जिसकी वजह से उसे चोट आई तथा उसके नाक से खून निकल रहा था। उनके अनुसार चोट लगने की वजह से बच्चे की मौत हुई है।
 

अपर उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव के बाद बच्चे की हालत खराब थी और उसे वेंटिलेटर की जरूरत थी। बच्चे के पिता को लेकर उसे निम्स अस्पताल में भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में बच्चे के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। 

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल बोर्ड से राय लेकर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के चलते अनुज के परिवार में मातम छा गया है। अनुज के पांच साल के बेटे की बुखार की वजह से कुछ समय पहले ही मौत हुई थी और अब दूसरे बच्चे की पैदा होते ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed