{"_id":"60d0ef428ebc3e09cb1a1dbd","slug":"newborn-died-due-to-head-injury-grnoida-news-noi588972999","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में चोट लगने से गई नवजात की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में चोट लगने से गई नवजात की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित एएमसी अस्पताल में प्रसव के बाद हुई नवजात की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। इससे परिजनों के अस्पताल कर्मी के हाथ से फिसलकर नवजात की मौत के आरोप को बल मिल रहा है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेडिकल बोर्ड को भेजी है। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
ग्रेनो वेस्ट के बहरामपुर गांव निवासी अनुज चौहान की पत्नी लता चौहान को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार शाम हल्दौनी मोड़ स्थित एएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार तड़के चार बजे लता ने बेटे को जन्म दिया था। लता ने पति को बताया था कि नवजात के पैदा होने के बाद वहां मौजूद एक नर्स के हाथ से बच्चा गिर गया था और उसकी नाक से खून निकलने लगा था। इससे नवजात की मौत हो गई थी। इस पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया था।
बताया गया है कि दंपती के एक बच्चे की पूर्व में भी बुखार से मौत हो चुकी है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों ने गुमराह करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रबंधन ने बच्चे को सांस लेने में दिक्कत और वेंटिलेटर की जरूरत का हवाला देकर दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा था। जब परिजन नवजात को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है। अब, इकोटेक-3 थाना प्रभारी भुवनेश गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के सिर और कान के पास गुम चोट और इससे मौत की पुष्टि हुई है।