फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New Vande Bharat Express train schedule likely to change, increasing wait times

Noida News: नई वंदे भारत का शेड्यूल बदलने के आसार, बढ़ेगा इंतजार

Sat, 15 Nov 2025 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
New Vande Bharat Express train schedule likely to change, increasing wait times
मुरादाबाद। लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर के बीच घोषित नई वंदेभारत एक्सप्रेस का उद्घाटन हुए एक सप्ताह बीत गया है। अब तक रेलवे ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ट्रेन का रोजाना संचालन कब से शुरू होगा। इसके पीछे का कारण वंदे भारत की समय सारिणी को माना जा रहा है। नई ट्रेन का शेड्यूल पूरी तरह बदला जा सकता है। पुरानी घोषणा व समय सारिणी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से सुबह पांच बजे चलकर सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होते हुए दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। सहारनपुर से दोपहर तीन बजे चलेगी। 3:35 बजे रुड़की, 4:40 बजे नजीबाबाद, शाम 6:10 बजे मुरादाबाद, 7:33 बजे बरेली, 8:38 बजे शाहजहांपुर, 9:50 बजे सीतापुर और रात 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी। चर्चा है कि इसे लेकर विभाग में ही कई तरह के प्रश्न खड़े हो गए। अधिकारियों का मानना है कि प्रदेश की राजधानी होने के कारण सहारनपुर व अन्य ठहराव स्टेशनों से लखनऊ जाने वाले यात्री की संख्या अधिक होगी। ऐसे में लखनऊ से सुबह पांच चलाने के स्थान पर सहारनपुर से सुबह पांच बजे ट्रेन को चलाया जाए। इससे अधिक यात्रियों को लाभ होगा। समय सारिणी में संभावित बदलाव ही वंदे भारत के नियमित संचालन में देरी होने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के सीनियर डीसीएम का कहना है कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन को लेकर अभी कोई नोटिफिकेशन नहीं है। रेलवे बोर्ड या जोनल मुख्यालय से जो जानकारी आएगी उसका पालन परिचालन विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed