फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New session of postgraduate, B.Tech, law programs will start from August 1

Noida News: एक अगस्त से शुरू होगा स्नातकोत्तर, बीटेक, लॉ प्रोग्राम का नया सत्र

Thu, 04 Jul 2024 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
New session of postgraduate, B.Tech, law programs will start from August 1
-दिल्ली विवि ने जारी किया तीनों प्रोग्राम के लिए अकादमिक कैलेंडर
विज्ञापन


-यूजी की दाखिला प्रक्रिया अब तक नहीं हो सकीं शुरु, संशय बरकरार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत नए सत्र की 82 स्नातकोत्तर प्रोग्राम, तीन बीटेक प्रोग्राम पांच वर्षीय लॉ प्रोग्राम (बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी) के पहले व तीसरे सेमेस्टर की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होगी। डीयू ने इन प्रोग्राम के लिए नए सत्र का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। अकादमिक सत्र की शुरूआत एक अगस्त से होगी। सीयूईटी यूजी का रिजल्ट अब तक जारी नहीं होने के कारण स्नातक प्रोग्राम की दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ऐसे में स्नातक प्रोग्राम का सत्र कब से शुरू होगा इसको लेकर संशय है।
स्नातकोत्तर, बीटेक व पांच वर्षीय लॉ प्रोग्राम के लिए जारी अकादमिक कैलेंडर के अनुसार पहले सेमेस्टर के साथ ही तीसरे सेमेस्टर की कक्षाओं की शुरुआत एक अगस्त से हो जाएगी। पहले व तीसरे सेमेस्टर के लिए मिड सेमेस्टर ब्रेक 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक होंगे। चार नवंबर से कक्षाओं की शुरूआत हो जाएगी। परीक्षा की तैयारियों व प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरूआत 28 नवंबर से होगी। जबकि लिखित परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरु होंगी। शीतकालीन अवकाश 29 दिसंबर से एक जनवरी तक होंगे। डीयू के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार दूसरे व चौथे सत्र की शुरुआत दो जनवरी से होगी। मिड सेमेस्टर ब्रेक 09 मार्च से 16 मार्च 2025 तक होंगे।
विज्ञापन

सेमेस्टर ब्रेक के बाद परीक्षाओं की तैयारी व प्रायोगिक परीक्षाओं की शुरुआत 30 अप्रैल 2025 से होगी। लिखित परीक्षाएं 13 मई से होंगी। इसके बाद एक जून 2025 से 20 जुलाई 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेंगे। दरअसल स्नातकोत्तर, लॉ व बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया जारी है। तीन राउंड के बाद दाखिले जुलाई के तीसरे सप्ताह तक लगभग पूरे हो जाएंगे। ऐसे में एक अगस्त से नया सत्र शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
स्नातक कक्षाओं को लेकर संशय बरकरार
स्नातक प्रोग्राम के लिए नया सत्र एक अगस्त से ही शुरू करने की घोषणा की गई थी। लेकिन अब तक सीयूईटी रिजल्ट जारी नहीं हो सकने के कारण स्नातक दाखिला प्रक्रिया का दूसरा राउंड शुरू नहीं किया जा सका है। इस कारण से एक अगस्त से सत्र शुरू करने को लेकर संशय बना हुआ है। ऐसी संभावना है कि सत्र देरी से शुरू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed