{"_id":"646bbf04116724c9380e7ee6","slug":"new-khurja-junction-of-eastern-corridor-will-be-connected-to-noida-airport-grnoida-news-c-23-1-noi1091-9010-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा ईस्टर्न कॉरिडोर का न्यू खुर्जा जंक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा ईस्टर्न कॉरिडोर का न्यू खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
फोटो
नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा ईस्टर्न कॉरिडोर का न्यू खुर्जा जंक्शन
चोला से रेलमार्ग, दिल्ली से मेट्रो और मुंबई ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से भी होगा कनेक्ट
खुर्जा जंक्शन से किमी एयरपोर्ट तक की दूरी 25 मिनट में होगी तय
सड़क से जुड़ेगा कार्गो टर्मिनल, डीएफसीसी ने योजना पर शुरू किया काम
कारोबारियों के लिए न्यू खुर्जा, दादरी और गुलावठी जंक्शन पर बनेंगे गुड्स शेड
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) के ईस्टर्न कॉरिडोर का न्यू खुर्जा जंक्शन जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा। इससे एनसीआर और अन्य स्थानों से आयात-निर्यात आसान हो सकेगा। वहीं, डीएफसीसी एनसीआर के तीन जंक्शन पर गुड्स शेड बनाएगा, जहां से स्थानीय कारोबारी अपना माल मुंबई और कोलकाता पोर्ट तक भेज सकेंगे। इसके पर डीएफसीसी ने काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा नोएडा एयरपोर्ट को मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, चोला रेलवे स्टेशन और नॉलेज पार्क से दिल्ली तक मेट्रो स्टेशन एवं ग्रेनो से 130 मीटर एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। इससे साफ है कि नोएडा एयरपोर्ट तक किसी भी रास्ते से जाने में अधिकतम 30-40 मिनट का ही समय लगेगा।
कोलकाता से लुधियाना के बीच ईस्टर्न कॉरिडोर और मुंबई से ग्रेनो तक वेस्टर्न कॉरिडोर बन रहा है। दोनों कॉरिडोर का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। ग्रेनो में दोनों कॉरिडोर को जोड़ा गया है। अब डीएफसीसी ने ईस्टर्न कॉरिडोर को सड़क के माध्यम से नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने का फैसला लिया है। इसे बुलंदशहर में ईस्टर्न कॉरिडोर के न्यू खुर्जा जंक्शन को नोएडा एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से जोड़ा जाएगा। दोनों के बीच की 18 किमी दूरी को तय करने में 25 मिनट का समय लगेगा। एयरपोर्ट के शुरू होने तक डीएफसीसी भी योजना का काम पूरा कर लेगी।
-- -
न्यू दादरी, गुलावठी और खुर्जा पर बनेंगे गुड्स शेड
मेरठ, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर समेत एनसीआर में अलग-अलग उत्पादन होता है। डीएफसीसी के माध्यम से कारोबारी और उद्यमी अपने उत्पादन का आयात निर्यात आसानी से कर सकेंगे। इसके लिए डीएफसीसी ने न्यू दादरी, न्यू गुलावठी और न्यू खुर्जा जंक्शन पर गुड्स शेड बनाएगा। उद्यमी डीएफसीसी के गुड्स शेड पर जाकर बुकिंग कराकर अपने उत्पाद का आयात-निर्यात कर सकेंगे।
विज्ञापन
-- -
तीन जंक्शन पर गुड्स शेड बनेंगे। डेढ़ साल में सभी गुड्स शेड शुरू हो जाएंगे। जहां पर स्थानीय व्यापारी बुकिंग कराकर अपना सामान आयात-निर्यात कर सकेंगे। वहीं, ईस्टर्न कॉरिडोर को सड़क के माध्यम से नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। - रणविजय सिंह, सेक्शनल इंचार्ज, ट्रैफिक एवं बिजनेस डेवलपमेंट, डीएफसीसीआईएल