फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New India does not repeat mistakes-Prof Yogesh Singh

Noida News: नया भारत नहीं दोहराता गलतियां-प्रो योगेश सिंह

Mon, 19 Feb 2024 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
New India does not repeat mistakes-Prof Yogesh Singh
-छत्रपति शिवाजी जयंती पर डीयू में विकसित भारत @ 2047 कार्यक्रम को किया संबोधित
विज्ञापन


-बोले, लीडरशिप के क्षेत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय दे सकता है अहम योगदान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के लिए विश्व स्तरीय कंपनियां खड़ी करनी होंगी। एक एक ट्रिलियन डॉलर के कम से कम 100 ब्रांड भारत से होने चाहिए। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेश सिंह ने यह बातें छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प विकसित भारत @2047 विषयक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
प्रो सिंह ने कहा कि नए भारत की बदलती तस्वीर हमारे सामने है। नया भारत अपनी गलतियां दोहराने वाला भारत नही है। डीूयू में सोमवार को विकसित भारत @ 2047 अभियान के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय की मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम समिति द्वारा छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में संकल्प विकसित भारत @ 2047 विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति ने कहा कि विकसित राष्ट्र बनने के लिए हमें दूसरे देशों का अनुसरण करने की नहीं बल्कि अपने म़ॉडल बनाने की जरूरत है, क्योंकि अलग-अलग देशों की भौतिक और भौगोलिक परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं। कुलपति ने छत्रपति शिवाजी के विषय के विषय में कहा कि अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनेक योगदान रहे हैं लेकिन एक अद्वितीय योगदान उनकी युद्ध नीति है।
विज्ञापन

प्रो. योगेश सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर कहा कि हमें लीडरशिप के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है और दिल्ली विश्वविद्यालय इसमें अपना अहम योगदान दे सकता है। कार्यक्रम के आरंभ में मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम समिति के अध्यक्ष प्रो. निरंजन कुमार ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न ‘विकसित भारत@2047’ अभियान को लेकर अत्यंत सजग है। भविष्य का भारत केवल आर्थिक नहीं बल्कि नैतिक, चारित्रिक और आध्यात्मिक विकास पर आधारित होगा। कार्यक्रम में आर्यभट्ट कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. मनोज सिन्हा, डीन ऑफ कॉलेजेज़ प्रो. बलराम पाणी, दक्षिणी परिसर के निदेशक प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, प्रॉक्टर प्रो. रजनी अब्बी, रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता समेत डीन, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, संकाय सदस्य, शिक्षक, शोधार्थी व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed