फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New Delhi is gearing up for the G-20 summit

Noida News: जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए संजने लगी नई दिल्ली

Sun, 15 Jan 2023 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
New Delhi is gearing up for the G-20 summit
11मूर्ति से धौलाकुआं तक मार्ग किनारे लगाई जा रही रेलिंगअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एनडीएमसी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली इलाके का कायाकल्प करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के आने-जाने वाली सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ व साथ वाले क्षेत्र काे एनडीएमसी सजाने व संवारने में लग गई है। हरियाली के लिए पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट के पोल बदले जा रहे है।
एनडीएमसी के अनुसार जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले अतिथियों की सबसे अधिक गतिविधियां सरदार पटेल मार्ग पर रहेंगी। इस कारण 11 मूर्ति से लेकर से धौला कुआं तक इस मार्ग के किनारे रेलिंग लगाई जा रही है। यहां रेलिंग पर सुनहेरा, सफेद व नारंगी रंग किया जा रहा है। इस रेलिंग के साथ फूलों वाले पौधों भी लगाए जा रहे है। इसके अलावा इस मार्ग पर दो फव्वारे भी बनाने की तैयारी कर दी गई है और 15 स्थानों पर नौ मीटर ऊंचाई के 112 राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए स्थान चिह्नित करने का भी कार्य शुरू कर दिया है। इस मार्ग पर पेड़ों को रंगीन बनाने के लिए लाइटिंग करने का कार्य शुरू कर दिया गहै। पूरे इलाके में करीब 500 पेड़ों को लाइटिंग से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

एनडीएमसी ने काली बाड़ी मार्ग व उद्यान मार्ग पर स्ट्रीट लाइट के नए पोल लगा दिए है। एनडीएमसी अपने समस्त इलाके की सभी सड़कों पर लगे संकेतकों का भी रंग बदलेगी। इन करीब पांच हजार संकेतक को हरे से नीले रंग में बदला जाएगा। पर्यटन स्थलों के संकेतर सफेद रंग के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर वायु प्रदूषण की समस्या सेे निपटने के लिए बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएगे। सड़कों के किनारों के साथ-साथ सभी कच्चे क्षेत्रों में पौधे लगाने की योजना बनाई है। वहीं सड़कों/गलियों से ठोस कचरे, कबाड़ और बेकार वस्तुओं आदि को हटाने के लिए जल्द विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। एनडीएमसी जल्द ही विभिन्न स्थानों पर मूर्ति स्थापना एवं चित्रकला का कार्य भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed