फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   new born child get in roof of house

Noida News: जेवर में घर की छत पर गंभीर हालत में मिला नवजात शिशु

Tue, 25 Nov 2025 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
new born child get in roof of house
– रक्त से लथपथ स्थिति में पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, प्रसव कर छत पर छोड़ने की जताई आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के साबौता गांव में मंगलवार सुबह तब सनसनी फैल गई जब एक मकान की छत पर खून से लथपथ नवजात शिशु मिला। सुबह जब घर के सदस्य छत पर पहुंचे तो नवजात को पड़े देख सभी दंग रह गए। जानकारी के मुताबिक यह मकान रेवती प्रसाद का है। घटना की सूचना मिलते ही जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि बच्चे को सकुशल बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार शिशु का एक से दो दिनों तक उपचार चलेगा। मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को भी दे दी गई है।


घर मालिक रेवती प्रसाद ने आशंका जताई है कि किसी ने घर के पीछे की ओर से प्रवेश कर उनकी छत पर ही प्रसव किया और उसके बाद नवजात को वहीं छोड़कर फरार हो गया। छत पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के घरों और रास्तों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed