फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nepalese elephants split into groups... one camped in the barn, the other in the Debipur forest

Noida News: झुंड में बंटे नेपाली हाथी... एक ने मड़हा तो दूसरे ने देबीपुर जंगल में डेरा डाला

Tue, 11 Nov 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 11 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nepalese elephants split into groups... one camped in the barn, the other in the Debipur forest
किशनपुर अभयारण्य के मड़हा जंगल में नेपाल के हाथी। स्रोत : वन विभाग
बांकेगंज। नेपाल से आए हाथी दो झुंड में बंट गए हैं। इसके बाद एक ने महड़ा तो दूसरे ने देबीपुर के जंगल में डेरा जमा लिया है। किशनपुर अभयारण्य में शनिवार को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। फेंसिंग तोड़कर कटैया गांव के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद चलतुआ बीट जंगल की ओर कूच कर गए।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले नेपाल से आए चार टस्कर हाथी किशनपुर अभयारण्य के मड़हा वन ब्लॉक में डेरा डाला था। इस बीच इन हाथियों ने मड़हा से लेकर बफरजोन मैलानी रेंज और मोहम्मदी जंगल में पहुंचकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

किसानों की फसलों को रौंदने के बाद चरकर तबाह कर डाला। तीन दिन पहले माेहम्मदी रेंज की निगरानी टीमों के खदेड़ने से गुस्साए दो हाथी वहां से चलकर फिर मड़हा वन ब्लॉक जा पहुंचे, जबकि दो टस्कर देबीपुर जंगल में ही रुक गए। इस बीच दोनों हाथियों ने जंगल बाहर की ओर रुख नहीं किया और किसानों की फसलों को कोई नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी टीमों के मुताबिक, सोमवार को दोनों झुंडों की लोकेशन अलग-अलग मड़हा और देबीपुर जंगलों में मिली है। रेंजर मोहम्मदी निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि देबीपुर जंगल में रुके दोनों हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जंगल से सटे गांवों में अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed