{"_id":"6a4bb21eb2f0927223048114","slug":"neighbor-shoots-auto-rickshaw-driver-condition-critical-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8223-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पड़ोसी ने ऑटो चालक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पड़ोसी ने ऑटो चालक को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी ने ऑटो चालक को मारी गोली, हालत गंभीर
जेवर थाना क्षेत्र के गांव थोरा का मामला, 10 महीने पहले भी हुआ था विवाद
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के गांव थोरा में रविवार रात पड़ोसी ने ऑटो चालक को गोली मार दी। गोली ऑटो चालक की पीठ में लगी और सीना चीरती हुई बाहर निकल गई। पुलिस ने घायल को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने के कारण उसे ग्रेटर नोएडा के हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया है।
गांव थोरा निवासी गोविंद ऑटो चालक है और इसी से परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार रात लगभग 11 बजे वह ऑटो लेकर लौटा था। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला सौरभ वहां आ गया। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुरानी रंजिश के कारण दोनों के बीच फिर बहस शुरू हो गई और विवाद होने लगा। शोर शराबा सुनकर गोविंद के माता-पिता और पत्नी भी बाहर आ गए और मामला शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सौरभ ने तमंचे से गोली चला दी, जो गोविंद को लगी। गोली लगने के बाद गोविंद लहुलूहान होकर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार ऑटो चालक गोविंद और सौरभ के बीच वाहन खड़ा करने को लेकर 10 लगभग महीने पहले भी विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत भी आ गई थी, जिसके बाद सौरभ के बड़े भाई ने गोविंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तभी से दोनों एक दूसरे से रंजिश मान रहे थे।
घायल की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
घटना के बाद घायल गोविंद की मां बीना देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सौरभ ने उनके बेटे को रोककर मारपीट शुरू कर दी। जब परिवार के लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की तो उसने हथियार निकाल लिया और गोली चला दी। इसमें बीना देवी, उनके पति व पुत्रवधू बाल-बाल बचे लेकिन गोली गोविंद की पीठ में लगी और सीने के पार निकल गई। जिससे गोविंद की हालत गंभीर है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने तत्काल टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी और उसके परिचितों के पास भी दबिश दी। आरोपी सौरभ को मंगरौली अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भागने के प्रयास में था लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।