दरिंदा अंकल: पड़ोसी ने पांच वर्ष की मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी टीपू सुल्तान
बुधवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार के घर आरोपी का आना जाना था और बच्ची उसे अंकल कहकर पुकारती थी। उसी ने जीवन भर के लिए जख्म दे दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही पांच वर्ष की मासूम को चॉकलेट देने के बहाने पड़ोसी टीपू सुल्तान ने बुलाकर दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी। बुधवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार के घर आरोपी का आना जाना था और बच्ची उसे अंकल कहकर पुकारती थी। उसी ने जीवन भर के लिए जख्म दे दिया।
मूलरूप से बिहार निवासी एक परिवार ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहता है। मंगलवार शाम उनकी पांच वर्ष की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला टीपू सुल्तान मूल निवासी बिहार बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मियां खान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने डाढ़ा गोल चक्कर के पास आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने पुलिस ने टीम पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी टीपू सुल्तान घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पत्नी व दो बच्चों के साथ पीड़ित परिवार के पड़ोस में काफी समय से रह रहा था। आरोपी का पीड़ित परिवार के घर पर आना जाना था।