{"_id":"62923e58b5f97e3bb3441f40","slug":"neighbor-firing-on-pet-dog-after-barking-in-jewar","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूरता की सारी हदें पार: कुत्ते के भौंकने पर भड़का पड़ोसी, रॉकी का मुंह बंद करने के लिए मोनू ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूरता की सारी हदें पार: कुत्ते के भौंकने पर भड़का पड़ोसी, रॉकी का मुंह बंद करने के लिए मोनू ने मारी गोली
Sat, 28 May 2022 08:53 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 28 May 2022 08:53 PM IST
सार
जेवर के नीमका गांव निवासी जुनैद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बृहस्पतिवार को उसका पालतू कुत्ता रॉकी गली में घूम रहा था। आरोप है कि रॉकी भौंकने पर पड़ोस में रहने वाले मोनू ने गोली मार दी।
विज्ञापन
घायल रॉकी का इलाज करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पालतू कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी युवक ने गोली मार दी। कुत्ता घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गांव नीमका में बृहस्पतिवार को गोली लगने से घायल कुत्ते का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में शुक्रवार को जेवर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया। सोशल मीडिया पर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। घायल कुत्ते का इलाज जारी है।
विज्ञापन
जेवर के नीमका गांव निवासी जुनैद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बृहस्पतिवार को उसका पालतू कुत्ता रॉकी गली में घूम रहा था। आरोप है कि रॉकी भौंकने पर पड़ोस में रहने वाले मोनू ने गोली मार दी। गर्दन के पास गोली लगने से कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जुनैद की शिकायत पर आरोपी मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले भी आए हैं पशु क्रूरता के मामले
क्षेत्र में पहले भी पशु क्रूरता के मामले सामने आते रहे हैं। लगभग दो माह पहले ऐच्छर की मुर्गा मंडी में एक कुत्ते को चाकू घोंप दिया गया था। घोंपे गए चाकू के साथ ही खून से लथपथ हालत में कुत्ता बाजार में घूमता रहा था। पुलिस ने मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
बेजुबानों के साथ इस तरह का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जानी चाहिए। आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा लगाकर जेल भेज देना चाहिए। - कावेरी राणा, पशु प्रेमी