फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neha's painting and Muskaan's poster became the best.

Noida News: नेहा की चित्रकारी और मुस्कान का पोस्टर सबसे बढि़या बने

Sun, 05 Oct 2025 01:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 05 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Neha's painting and Muskaan's poster became the best.
फोटो 04- सोनीपत के मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्रतिभा खोज
सोनीपत। छात्राओं में छिपी प्रतिभा पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शनिवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें छात्राओं ने अपने कौशल, कला, आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं बल्कि आत्मविश्वास व सृजनात्मकता को भी बढ़ाते हैं। साथ ही छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच का विकास करते हैं।
विज्ञापन

संयोजक डॉ. प्रियंका ने बताया कि पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में मुस्कान ने पहला, कोमल ने दूसरा और चिंकी ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला में नेहा प्रथम, क्ले मॉडलिंग में श्वेता प्रथम, चंचल द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्टून बनाओ प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, मुस्कान द्वितीय, मोनी तृतीय रही। मेहंदी में सजिया प्रथम, अंजलि द्वितीय, श्वेता व मेघा संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में लक्ष्मी प्रथम, अंकिता द्वितीय, सोनिया तृतीय रही।

नृत्य प्रतियोगिता में श्वेता प्रथम, बिंदु द्वितीय, सोनिया तृतीय व गायन में मोहिनी प्रथम, सलोनी द्वितीय, रितिका तृतीय स्थान पर रही। कविता पाठ में मोहिनी प्रथम, प्रिया द्वितीय, हर्षिता तृतीय व भाषण में मानसी प्रथम, संगम द्वितीय, साक्षी तृतीय और मोनो एक्टिंग में खुशबू ने प्रथम, शानू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed