फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Negligent authority: Three families could not return home even after 10 months

लापरवाह प्राधिकरण: 10 माह बाद भी वापस घर नहीं पहुंच सके तीन परिवार

Tue, 11 Jun 2024 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Negligent authority: Three families could not return home even after 10 months
फोटो:
विज्ञापन

---------------
लापरवाह प्राधिकरण: 10 माह बाद भी वापस घर नहीं पहुंच सके तीन परिवार
-ग्रेनो वेस्ट के खेड़ा चौगानपुर गांव में पांच मंजिला इमारत झुकने का मामला
-झुकी इमारत के आसपास तीन मकानों को प्राधिकरण ने करा दिया था खाली
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के खेड़ा चौगानपुर गांव के तीन परिवार 10 माह बाद भी अपने घर में वापस नहीं पहुंच सके हैं। प्राधिकरण ने इन परिवार को उनके घरों से निकाला था। घरों के पास एक 5 मंजिल की इमारत झुकी है। बेघर परिवार के सदस्यों का आरोप है कि जांच में इमारत असुरक्षित निकली है। उसके बाद भी प्राधिकरण इमारत को गिराने की कार्रवाई नहीं कर रहा है।


खेड़ा चौगानपुर गांव में पांच मंजिला इमारत झुक गई थी। इमारत झुकने के कारण आसपास के मकानों की दीवारों में दरार आ गई। एक मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। करीब चार माह लगातार शिकायत करने के बाद 12 अगस्त, 2023 को प्राधिकरण ने इमारत को सील कर दिया गया। साथ ही आसपास के राजू, राजपाल और सुगम के मकानों को भी खाली कराया गया। कई माह बाद आईआईटी दिल्ली से जांच कराई गई। आईआईटी की टीम ने इमारत को गिराने की रिपोर्ट दी। प्राधिकरण ने भी इमारत को गिराने का नोटिस जारी किया। राजू ने बताया कि तीनों परिवार गांव के अलग-अलग घरों में किराए पर रहने को मजबूर हैं। सोमवार को भी प्राधिकरण के अफसरों को लिखित शिकायत दी है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक हिमांशु वर्मा का कहना है कि इस मामले की जांच टीम को मौके पर भेजकर कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed