फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Need for research and awareness on diabetes: Prof. faith

मधुमेह पर अनुसंधान एवं जागरूकता आवश्यकता : प्रो. विश्वास

Wed, 05 Nov 2025 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 05 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Need for research and awareness on diabetes: Prof. faith
एम्स में आयोजित सेमिनार में निदेशक प्रो. मीनू सिंह व अन्य: एम्स
एम्स में कार्डियो डायबिटिक सोसाइटी के बैनर तले आयोजित छठवें राष्ट्रीय अधिवेशन में जुटे देश भर के विशेषज्ञों ने आगाह किया कि भारत वर्तमान में मधुमेह से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से है। इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी निवारक उपायों को तत्काल लागू करना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को एम्स में आयोजित अधिवेशन के मुख्य अतिथि एम्स भुवनेश्वर के कार्यकारी निदेशक प्रो. आशुतोष विश्वास और एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रो. आशुतोष विश्वास ने कहा कि कार्डियोडायबेटिक बीमारियां चिकित्सा जगत के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक हैं। डायबिटीज के कारण बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी हृदयाघात की आशंका बनी रहती है। इस पर उन्होंने अनुसंधान एवं जागरूकता अत्यंत आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि व्यायाम, वजन नियंत्रण तथा निवारक एवं एकीकृत दृष्टिकोण से इन बीमारियों से निपटा जा सकता है। डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री और मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. रविकांत आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed