फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nearly Rs 2 crore frozen in 382 accounts related to FIITJEE coaching

Noida News: फिटजी कोचिंग से जुड़े 382 खातों में करीब दो करोड़ फ्रीज कराए

Tue, 04 Feb 2025 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Nearly Rs 2 crore frozen in 382 accounts related to FIITJEE coaching
फिटजी कोचिंग से जुड़े 382 खातों में करीब दो करोड़ फ्रीज कराए
विज्ञापन


- कोचिंग से जुड़े अन्य खातों के बारे में पता लगा रही पुलिस
- फिटजी के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-58 में दर्ज है एफआईआर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-62 में फिटजी कोचिंग सेंटर बंद होने पर एफआईआर के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। जांच में अब तक फिटजी कोचिंग सेंटर से जुड़े 382 खातों की जानकारी मिली है। इन खातों में करीब दो करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं। पुलिस कोचिंग सेंटर से जुड़े अन्य खातों के बारे में पता लगा रही है। इसके लिए बैंकों के साथ पुलिस संपर्क में है।

सेक्टर-62 में चल रहे फिटजी कोचिंग सेंटर के बंद होने के बाद 2 हजार से अधिक छात्र परेशान हैं और अभिभावकों में गुस्सा है। अभिभावकों का आरोप है कि कोचिंग सेंटर संचालक करोड़ों रुपये की फीस लेकर भाग गए हैं। कोचिंग सेंटर के बंद होने के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने कोचिंग से जुड़े 382 खातों का पता लगाया है। अब तक पुलिस ने इन खातों में जमा करीब दो करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज करा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को साठ लाख रुपये फ्रीज कराए गए थे। शेष धनराशि मंगलवार को फ्रीज कराई गई है। इस मामले में सेक्टर-58 पुलिस ने फिटजी के एमडी डीके गोयल समेत 9 को नोटिस दिया था। जिसमें कोचिंग सेंटर के पूर्व कर्मचारी के अलावा कोई और बयान दर्ज करवाने नहीं आया। इसके बाद अब पुलिस इनके अकाउंट को खंगाल रही है। अभिभावकों का कहना है कि कंपनी फीस लेकर भाग सकती है। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-62 के कोचिंग सेंटर के 31 पूर्व टीचर और कर्मचारियों को बयान के लिए बुलाया है। इससे पहले पूर्व सेंटर प्रभारी रमेश बिटलिस ने अपने दर्ज करवाए बयानों में कई महीने से सैलरी नहीं मिलने और सेंटर की स्थिति के खराब होने की जानकारी दी थी। अब 31 अन्य कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। इनमें दस लोगों से पूछताछ की गई है। इस मामले में 200 से अधिक अभिभावक अभी तक बयान दर्ज करवा चुके हैं। अभिभावकों का कहना है कि कोचिंग सेंटर के खातों को पुलिस फ्रीज करवा देगी तब रकम वापस मिलने की संभावना होगी। अब पुलिस भी इसी दिशा में अपनी जांच बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed