फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NBCC could not even complete the renovation work in six years.

Noida News: छह साल में रेनोवेशन का काम भी नहीं कर पाई एनबीसीसी

Sun, 21 Sep 2025 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
NBCC could not even complete the renovation work in six years.
-फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर 119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम का बुरा हाल, एक-एक महीने तक उखड़ी पड़ी रहती है अंदर की सड़कें
-2019 से चल रहा काम नहीं हो पाया पूरा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी निवासियों की उम्मीद अब टूट रही है। छह साल से अधिक समय से नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) काम कर रही है लेकिन अबतक यहां पर कार्य पूरा नहीं हो पाया है। कार्य की गति बहुत धीमी है ऐसे में दो महीने के काम में दो साल लग रहे हैं। निवासियों का कहना है कि छह साल में बेहतर सोसाइटी बनकर तैयार हो जाती है लेकिन यहां रेनोवेशन का काम ही पूरा नहीं हो पा रहा है।

सोसाइटी का बिल्डर जाने के बाद यहां पर 2019 से एनबीसीसी ने काम करना शुरू किया था। उस समय सोसाइटी का निर्माण पूरा हो चुका था सिर्फ रेनोवेशन का काम बकाया था। ऐसे में एनबीसीसी ने कुछ फ्लैट रेनोवेट करके हैंडओवर किए। लिफ्ट का काम पूरा करवाया, डीजी सेट लगवाया और फायर सेफ्टी उपकरण का कुछ काम करवाया। इसके बाद बनी पुरानी सड़कों को उखाड़कर दोबारा बनाने का काम शुरू किया तो डेढ़ साल से सड़क ही नहीं बन पा रही। निवासियों का कहना है कि जो सड़क दो महीने में बन सकती है, उसके लिए डेढ़ साल लग चुके हैं। एक-एक महीने तक सड़क उखड़ी पड़ी रहती है। उखड़ी सड़कों की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को भी घर से बाहर निकलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

टावरों से गिर रहा प्लास्टर
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के अंदर बेसमेंट में पानी का रिसाव हो रहा है, लेकिन एनबीसीसी ने सिर्फ 30 प्रतिशत एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम किया है और बाकी काम अधूरा छोड़ दिया। टावरों के बाहर का प्लास्टर गिर रहा है और पिछले दिनों एक बच्ची के सिर में गहरी चोट भी आ गई थी। टावरों के ऊपर बने वाटर टैंक की हालत भी खराब हो रही है। फायर सेफ्टी उपकरण भी पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहा काम
एनबीसीसी का काम कब पूरा होगा कुछ नहीं पता। कार्य की गति बहुत धीमी है। सोसाइटी के अंदर उखड़ी पड़ी सड़कों पर किसी को घर बुलाना भी संभव नहीं है।
रीना गर्ग
सोसाइटी में सड़क निर्माण कार्य बहुत दिन से चल रहा है लेकिन कब पूरा होगा कुछ नहीं पता। सड़कें उखड़ी पड़ी हैं ऐसे में निकलने का भी रास्ता नहीं बचा है। रीता माथुर

बेसमेंट में सीलन होने से जलभराव रहता है। इस वजह से सरिये बाहर निकल रहे हैं। टावरों का प्लास्टर गिर रहा है। बाहर टहलने में भी डर लगता है।
नवनीत पांडेय
कोट
एनबीसीसी की ओर से सोसाइटी के कई कार्य पूरे नहीं किए गए हैं। जो काम किया जा रहा है उसकी गति बहुत धीमी है। ऐसे में एनबीसीसी से बात की गई है और जल्दी काम पूरा करने का आश्वासन दिया है।
आदित्य वशिष्ठ, एओए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed