{"_id":"6ac8f126a01b101c1204c196","slug":"navratri-shopping-begins-prices-of-puja-materials-rise-grnoida-news-c-1-noi1095-4813816-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नवरात्र की खरीदारी शुरू, पूजा सामग्री के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नवरात्र की खरीदारी शुरू, पूजा सामग्री के दाम बढ़े
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के लिए शहर के बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है। मंदिरों में पूजा और घरों में कलश स्थापना की तैयारियां चल रही हैं। श्रद्धालु चुनरी, नारियल, फूल-माला, माता की मूर्तियां और शृंगार का सामान खरीद रहे हैं। शहर के विभिन्न सेक्टरों और गांवों के बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों के अनुसार, शुक्रवार से लोग खरीदारी के लिए पहुंचने लगे हैं। शनिवार को पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद बाजारों में और भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
पूजा सामग्री के दाम बढ़े
पिछले साल की तुलना में घी और तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। भंगेल में गेझा रोड स्थित दुकान के मालिक शिवम ने बताया कि शनिवार को बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आ सकते हैं। सेक्टर-59 स्थित मामूरा मार्केट के दुकानदार दीप कुमार ने जानकारी दी कि घी और तेल के दाम में करीब 30 से 50 रुपये तक की वृद्धि हुई है। पहले 20 रुपये की चुनरी अब 30 से 40 रुपये में मिल रही है। पूजा के लिए कृत्रिम फूलों की मालाएं भी खरीदी जा रही हैं। सेक्टर-27 स्थित इंदिरा मार्केट के दुकानदार अशोक सिंह ने बताया कि लोग घर की सजावट के लिए भी कृत्रिम फूलों की मालाएं खरीद रहे हैं।