फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Navratri festival begins today, chants of Maa Durga will resonate

Noida News: आज से नवरात्र महोत्सव, गूंजेंग मां दुर्गा के जयकारे

Sun, 21 Sep 2025 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Navratri festival begins today, chants of Maa Durga will resonate
राजधानी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ के लिए तैयारियां पूरीं, सुरक्षा के भी इंतजाम
विज्ञापन

सभी मंदिरों को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र महोत्सव सोमवार से श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू होगा। दस दिनों में राजधानी का माहौल भक्तिमय रहेगा और जगह-जगह देवी मां के जयकारे गूंजते रहेंगे। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए राजधानी के प्रमुख मंदिरों में तड़के से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी। झंडेवाला माता मंदिर, कालकाजी मंदिर, छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ व योगमाया मंदिर समेत तमाम मंदिरों को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है।
मां दुर्गा के अभिषेक और विशेष आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मंदिरों में प्रवेश दिया जाएगा। झंडेवाला मंदिर में रोज सुबह चार बजे और शाम सात बजे आरती होगी जबकि दिनभर भजन-कीर्तन होंगे। यहां तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं जबकि बाहर निकलते समय श्रद्धालुओं को गेट पर ही प्रसाद दिया जाएगा। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। पार्किंग व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है।
विज्ञापन

इधर, छतरपुर मंदिर में रोजाना कीर्तन और भजन संध्या होगी। कालकाजी मंदिर में सुबह तीन बजे से ही भगवती की पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। महरौली के प्राचीन योगमाया मंदिर में भी भक्तों के लिए भव्य आयोजन होंगे। बाहरी रिंग रोड स्थित काली माता मंदिर में सुप्रसिद्ध गायकों की ओर से भजन संध्या और मां भगवती का गुणगान होगा। हरिनगर के संतोषी माता मंदिर में रोजाना संकीर्तन के साथ नाट्य मंचन, नृत्य और दुर्गा सरस्वती पाठ की विशेष प्रस्तुतियां होंगी। नवरात्र को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समितियों और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर में भक्तिमय माहौल
सिर्फ मंदिर ही नहीं बल्कि श्रद्धालु अपने घरों में भी नवरात्र की तैयारियों में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं ने पहले से ही विशेष पूजन सामग्री एकत्र कर ली है। श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखेंगे और अखंड ज्योत जलाकर मां दुर्गा का स्मरण करेंगे। नवरात्र महोत्सव एक अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article