{"_id":"6a1ee3cc1df4aec3ee00c62e","slug":"nautapa-on-may-26-27-brought-intense-heat-noida-news-c-1-noi1095-4351094-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नौतपा में 26-27 मई ने खूब तपाया, 45 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नौतपा में 26-27 मई ने खूब तपाया, 45 डिग्री पहुंचा पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जिले में गरज के साथ हो सकती है बारिश, तेज हवाएं भी चलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। कई रंग दिखाने के बाद नौतपा मंगलवार को समाप्त हो गया। नौतपा के शुरू में भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को परेशान किया, वहीं अंतिम दिनों में बादल, बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आखिरी दिन भी शहर का मौसम सामान्य बना रहा। दिनभर बादल डेरा जमाए रहे और उमस महसूस की गई।
नौतपा के शुरू में 25 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। इसके आगे के दो दिन 26 और 27 मई को तापमान बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस दौरान सबसे अधिक रहा। 28 मई के बाद मौसम ने करवट ली और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने लगी। नौतपा के अंतिम दिन 2 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आज जिले में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
कहां तक पहुंचा तापमान
25 मई- 42 डिग्री
26 मई- 45 डिग्री
27 मई- 45 डिग्री
28 मई- 43 डिग्री
29 मई- 36 डिग्री
30 मई-32 डिग्री
31 मई-36 डिग्री
1 मई- 36 डिग्री
2 मई- 37 डिग्री