फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nauchandi will now run from Meerut City station at 7:50 pm

मेरठ सिटी स्टेशन से अब 7:50 बजे चलेगी नौचंदी

Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi will now run from Meerut City station at 7:50 pm
मेरठ। नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14512 की नई समय सारिणी रेलवे ने जारी की है। मेरठ सिटी स्टेशन से नौचंदी अब शाम 7:50 बजे चलेगी। यहां ट्रेन का ठहराव अब केवल पांच मिनट ही रहेगा। जबकि सहारनपुर से नौचंदी अब शाम 5:25 बजे के बजाए 5:45 बजे चलेगी। पहले ही तरह ट्रेन सुबह पांच बजे ही लखनऊ पहुंचेगी। नई समय सारिणी रविवार एक अक्तूबर से लागू हो जाएगी। रविवार से ही नौचंदी का 23 बोगियों का पूरा रैक सहारनपुर से ही चला करेगा। प्रयागराज संगम सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर-प्रयागराज संगम के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिमी यूपी के जिलों के यात्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण ट्रेन है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ जिलों के यात्री इसी ट्रेन से लखनऊ और प्रयागराज जाने के लिए अधिक सफर करते है। नौचंदी पहले मेरठ से चलती थी, बाद में यात्रियों की मांग पर इसे लिंक के रूप में सहारनपुर तक विस्तार दिया गया। अभी तक मेरठ में ही ट्रेन के रैक की सफाई होगी थी। अब रेलवे ने इसका पूरा रैक सहारनपुर भेजने और वहीं पर पूरे रैक की सफाई आदि कराने का निर्णय लिया है। इसी के चलते नौचंदी की समय सारिणी में थोड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार को रेलवे ने नई समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

---------
सहारनपुर के यात्रियों को 20 मिनट और मिले
नए टाइम टेबल से सहारनपुर के यात्रियों को सबसे ज्यादा लाभ मिला है। सरकारी दफ्तरों आदि में कार्य करने वाले दैनिक यात्रियों को इससे काफी फायदा मिलेगा। सहारनपुर के यात्रियों को 20 मिनट और अधिक मिले है। पहले ट्रेन 5:25 बजे रवाना होती थी, अब 5:45 बजे चला करेंगी। नए समय के अनुसार मेरठ के यात्रियों को केवल पांच मिनट का ही ठहराव मिलेगा। यहां ट्रेन 7:45 बजे आएंगी और 7:50 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
शंटिंग में लगता था आधा घंटा
मेरठ सिटी स्टेशन पर नौचंदी का पूरा रैक जोड़ने के लिए करीब आधा घंटा लगता था। सहारनपुर से चल कर मेरठ पहुंचने वाली लिंक एक्सप्रेस की पॉवर शंटिंग कर प्लेटफार्म नंबर एक से बाकी रैक को लेकर यहां से चलती थी। पहले सिटी स्टेशन पर ट्रेन 7:20 बजे पहुंचती थी और 7:55 पर रवाना होती थी।
-----------
नई समय सारिणी
स्टेशन का नाम-- पहुंच------प्रस्थान
सहारनपुर --- शाम 5:45 बजे
देवबंद 6:19 6:21
मुजफ्फररनगर 6:36 6:41
खतौली 7:00 7:02
मेरठ कैंट 7:28 7:30
मेरठ सिटी 7:45 7:50
हापुड़ 8:40 8:50
लखनऊ 5:00 5:10
प्रयागराज संगम 9:20 ---
------------
सांसद ने की पैरोकारी
रेलवे की ऑन लाइन साइट पर नौचंदी का समय काफी परिवर्तित अपलोड था। उसके अनुसार नौचंदी का संचालन मेरठ सिटी से शाम 4:40 बजे दिखाया जा रहा था। जिसको लेकर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा और रेलवे के महाप्रबंधक से वार्ता कर नौचंदी का समय नहीं बदलने की मांग की। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नौचंदी का समय शाम ही रखा है।

------
वर्जन-
- नौचंदी का नया समय मिल गया है। एक अक्तूबर से सिटी स्टेशन से नौचंदी शाम 7:50 बजे चला करेगी। पूरा रैक भी सहारनपुर तक जाएगा। वहीं पर ट्रेन का मेंटीनेंस होगा।
- आरपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, मेरठ सिटी जंक्शन
-----------
जगेंद्र उज्ज्वल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed