फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   National Women's Commission gave instructions to SSP for investigation

Noida News: राष्ट्रीय महिला आयोग ने एसएसपी को दिए जांच के निर्देश

Sun, 05 Oct 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
National Women's Commission gave instructions to SSP for investigation
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक घर में बिना सर्च वारंट छापा मारने, अभद्रता, मारपीट जैसे आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई। इसका संज्ञान लेते हुए आयोग ने एसएसपी हरिद्वार को ई-मेल के जरिये पत्र भेजकर जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं। आरोप एक इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर सहित नौ नामजद और छह-आठ अज्ञात पुलिसकर्मियों पर लगे हैं।
विज्ञापन


जुर्स कंट्री निवासी राजेश देवी ने आयोग को भेजे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि बीते पांच सितंबर की रात एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने बिना किसी सर्च वारंट के उनके आवास पर छापा मारा। इस दौरान, एक महिला, वरिष्ठ नागरिक और अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित होने के नाते उनकी रिश्तेदार रोशन देवी के साथ, पुरुष पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार कर धमकी दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की। आरोप था कि छापे के दौरान कोई भी महिला पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थी। इस मामले में आयोग की उप सचिव शिवानी की तरफ से तीन अक्तूबर को मामले में हरिद्वार एसएसी को मेल भेजी गई, जिसमें कहा गया कि प्रकरण में 15 दिनों के भीतर आयोग को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed