फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   National Lok Adalat today

Noida News: राष्ट्रीय लोक अदालत आज

Sat, 14 Mar 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat today
-चार जजों की बेंच करेंगी मामलों की सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, नूंह के तत्वावधान में शनिवार आज जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के मार्गदर्शन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण डॉ. सुशील कुमार गर्ग के दिशा-निर्देशन में होगा।




मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण नेहा गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए इस बार कुल चार जजों की बेंचों का गठन किया गया है। इन बेंचों द्वारा विभिन्न लंबित मामलों की सुनवाई की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक मामलों का समाधान एक ही दिन में किया जा सकें। उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय परिसर नूंह के अलावा उपमंडल तावड़ू, पुन्हाना और फिरोजपुर-झिरका में भी लोक अदालत आयोजित की जाएगी। तावड़ू, पुन्हाना और फिरोजपुर-झिरका में एक-एक बेंच गठित की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही मामलों के समाधान की सुविधा मिल सके। लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत कर आपसी सहमति से जल्द समाधान प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed