फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   National cricketer arrested for taking his friend to Bareilly and shooting him over a comment

Noida News: बरेली के ध्यानार्थ....टिप्पणी पर दोस्त को बरेली ले जाकर मारी गोली, नेशनल क्रिकेटर गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
National cricketer arrested for taking his friend to Bareilly and shooting him over a comment
फोटो
विज्ञापन

साजिश में शामिल दो दोस्त भी मुठभेड़ में दबोचे गए, किराये की कार में ले गए थे पीड़ित को
पर्थला के पास क्रिकेट अकादमी चलाता है मुख्य आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। अपने प्रदर्शन पर अभद्र टिप्पणी से नाराज राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेटर दो साथियों के साथ पुराने दोस्त को अगवा कर बरेली ले गया और सिर में गोली मार दी। युवक की जान बच गई। उसकी सूचना के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान लक्की उर्फ काकसी राठौर (क्रिकेटर), सौरभ चौहान और सत्यम के रूप में हुई। तीनों के पैर में गोली लगी है। वहीं पीड़ित अजय फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अजय कुमार के पिता लालाराम ने शुक्रवार शाम को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों से अजय का मोबाइल, तीन तमंचे, किराये पर ली गई कार बरामद की गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूरे प्रकरण की योजना क्रिकेटर लक्की और सौरभ ने बनाई थी। सत्यम ने इनका सहयोग किया। पीड़ित को गोली सौरभ ने मारी थी। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि लक्की पर्थला के पास क्रिकेट अकादमी चलाता है, जहां अजय और अन्य लोग क्रिकेट खेलने आया करते थे। अजय लक्की के खेल पर सवाल खड़े करते हुए अभद्र टिप्पणी कर देता था और उसका मजाक भी बनाता था। इससे वह काफी आहत था। इसी बात को लेकर एक साल पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस झगड़े के बाद भी वह उसके बारे में बातें करता था, जिससे वह नाराज था। इसी का बदला लेने के लिए उसने यह साजिश रची। आरोपी ने बताया कि वारदात से चार दिन पहले उसने कार को किराए पर लिया था। पांच फरवरी को वह अजय के पास पहुंचा। उसके साथ सौरभ और सत्यम भी थे। उन्होंने अजय को भरोसे में लेकर पूरी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम ने टीपीनगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान आरोपियों की कार को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पीछा करने पर कार सवारों ने फायरिंग कर दी कार के निकलने का रास्ता नहीं मिलने पर वे पैदल भागने लगे, जहां जवाबी कार्रवाई में तीनों को पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

पहली मिस हुई तो दूसरी गोली सटाकर मारी

आरोपियों ने पीड़ित को नैनीताल चलने की बात कही थी। उसके कार में बैठने के बाद उन्होंने उसे बंधक बनाया और फिर बरेली ले गए। वहां सुनसान स्थान पर पीड़ित से मारपीट की, फिर सिर में गोली मार दी। पहला फायर मिस हुआ तो आरोपी सौरभ ने दोबारा तमंचा अजय के सिर पर सटाकर गोली चालाई, जिसके बाद वे फरार हो गए। होश आने पर अजय ने राहगीरों की मदद से परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन पुलिस के साथ बरेली पहुंचे, जहां से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और प्राथमिक इलाज के बाद नोएडा रेफर करा लिया गया।


---------

आईपीएल के लिए लिस्टेड था लक्की

पुलिस के अनुसार, लक्की उर्फ काकसी राठौर राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। वह आईपीएल-2025 के लिए लिस्टेड प्लेयर थे, लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उसे खरीदा नहीं। वह अंडर-19 में सौराष्ट्र की तरफ से राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट खेल चुका है। 2023 में अरुणाचल प्रदेश की टीम का हिस्सा भी था। एक साइट के अनुसार, लक्की लोकल स्तर के 900 से अधिक मैच खेल चुका है। इसमें उसके 30 हजार से अधिक रन और 69 शतक हैं। उसने 779 विकेट भी लिए हैं। उसे सेंचुरियन का अवॉर्ड भी 2023 में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed