फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   National Boxing Championship begins today

Noida News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज आज से

Wed, 06 Aug 2025 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
National Boxing Championship begins today
- 14 अगस्त तक होगी चैंपियनशिप, 15 अलग-अलग भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगे करीब 800 मुक्केबाज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में बृहस्पतिवार से चौथी सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। 14 अगस्त तक जारी रहने वाली प्रतियोगिता के लिए बुधवार को लकी ड्रॉ के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया। लकी ड्रॉ में चयनित बॉक्सर बृहस्पतिवार से प्रतियोगिता में शामिल होंगे। बालक और बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग रिंग में मुकाबले होंगे।

आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता में देशभर से 800 से अधिक बॉक्सर एक दूसरे को पंच लगाते हुए नजर आएंगे। बालक व बालिका वर्ग में 15 अलग-अलग भार वर्ग में बॉक्सर रिंग में उतरेंगे। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मुक्केबाजों का लकी ड्रॉ के माध्यम से चयन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुक्केबाजों का हर दिन वजन होगा। प्रतियोगिता में करीब 29 राज्यों से 30-33, 33-35, 35-37, 37-40, 40-43, 43-46, 46-49, 49-52, 52-55, 55-58, 58-61, 61-64, 64-67, 67-70 और 70 से अधिक भार वर्ग तक बालक व बालिका मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

बालक व बालिका वर्ग में जिले से दो बॉक्सर प्रतियोगिता में पंच लगाते हुए नजर आएंगे। दोनों बॉक्सरों का चयन मथुरा में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ हैं। दर्शकों के लिए निशुल्क एंट्री की व्यवस्था की गई है। पास के आधार पर उनको एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed