फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Narcotics task force will end the drug trade

Noida News: नशे के कारोबार को खत्म करेगा नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Narcotics task force will end the drug trade
नशे के कारोबार को खत्म करेगा नारकोटिक्स टास्क फोर्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों के आसपास पीजी, दुकानों, रेस्तरां का होगा सत्यापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेनो में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की जाएगी। इसे नारकोटिक्स टास्क फोर्स का नाम दिया जाएगा। टास्क फोर्स कमिश्नरेट के तीनों जोन में शिक्षण संस्थानों के आसपास चलने वाले दुकानों, पीजी, रेस्तरां का सत्यापन करेगा। अहम है कि पिछले सप्ताह ग्रेटर नोएडा दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने नशे के कारोबार और तस्करों के रैकेट को खत्म करने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश को देखते हुए टास्क फोर्स के गठन का निर्णय लिया गय है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नशे के कारोबार व तस्करों को लेकर स्थानीय पुलिस कार्रवाई करती है। गांजे से लेकर चरस, अफीम, एमडीएमए तक की बिक्री में शामिल तस्करों की गिरफ्तारी होती है। खासकर शिक्षण संस्थानों के आसपास इस तरह के रैकेट ज्यादा सक्रिय रहते हैं। अब इस तरह के रैकेट को खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस साल फरवरी में नारकोटिक्स सेल व हेल्पलाइन का गठन किया गया था।
विज्ञापन

अब पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अलग से विशेष टीम बनाने का निर्णय लिया है। इस टीम में पहले से बनी नारकोटिक्स टीम को भी इनपुट व अन्य जानकारियों के लिए शामिल किया जाएगा। साथ ही तेजतर्रार पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को टीम में शामिल किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मुताबिक पूरे जनपद में नशे के कारोबार को खत्म करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए शिक्षण संस्थानों के आसपास सत्यापन का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed