फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nangal Municipal Council employees' strike enters seventh day, BJP leader Arvind Mittal extends support

Noida News: नंगल नगर काउंसिल के कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन में प्रवेश, भाजपा नेता अरविंद मित्तल ने भी दिया समर्थन

Fri, 19 Sep 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 19 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nangal Municipal Council employees' strike enters seventh day, BJP leader Arvind Mittal extends support
नंगल। प्रदेश सरकार द्वारा सफाई, सीवरेज, वाटर सप्लाई, स्ट्रीट लाईट सहित सभी कार्यों का ठेका दिल्ली की ही एक कंपनी को देने के विरोध में नंगल नगर काउंसिल के समस्त कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई प्रदेश व्यापी हड़ताल आज 6वें दिन में प्रवेश कर गई।नंगल नगर काउंसिल के मुख्य दफ्तर नया नंगल के समक्ष धरने पर बैठे नगर काउंसिल के कर्मचारी प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली की कंपनी को दिए ठेके रद्द करने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

नगर काउंसिल के इन कर्मचारियों की हड़ताल को नंगल नगर काउंसिल के सत्ता पक्ष द्वारा भी समर्थन दिया गया है तो वहीं भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल के बेटे अरविंद मित्तल के नेतृत्व में पंहुचे भाजपा नेताओं ने भी समर्थन देने की घोषणा कर दी। इस मौके पर अरविंद मित्तल ने कहा कि प्रदेश सरकार नगर काउंसिलों के कर्मचारियों को बेरोजगार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए तो यह था कि इन कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करते लेकिन हो उसके विपरीत रहा है। इससे पहले प्रदेश भाजपा के नेता डाॅ. सुभाष शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंच कर भाजपा की और से पूरा समर्थन देने की घोषणा कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed