फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nanak Dev's teachings inspire humanity - Vijendra Gupta

Noida News: नानक देव की शिक्षाएं देतीं हैं मानवता की प्रेरणा - विजेंद्र गुप्ता

Wed, 05 Nov 2025 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Nanak Dev's teachings inspire humanity - Vijendra Gupta
-विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका माथा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु नानक देव के जन्मोत्सव प्रकाश पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका। अरदास में हिस्सा लिया और कहा कि उनकी शिक्षाएं, मानवता, समानता और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण का आशीर्वाद मांगा।




अध्यक्ष ने गुरुद्वारे में आयोजित एक विशेष प्रदर्शनी को देखा, ये नानक देव के जीवन, विरासत को समर्पित है। उनके जीवन से जुड़े दुर्लभ अभिलेखीय फोटोग्राफ, पांडुलिपियां, उनके उपदेशों और यात्राओं से संबंधित दृश्य नजर आते हैं। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ये प्रदर्शनी गुरु नानक देव के बताए शांति, सामाजिक सद्भाव और विश्व बंधुत्व के अमूल्य योगदान को सुंदर ढंग से दर्शाती है। उन्होंने लोगों से गुरु नानक देव के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, नानक देव की शिक्षाएं मानवता, सद्भावना, धर्मनिष्ठा और शांति की राह पर चलने की दिशा देती हैं। समय और धर्म की सीमाओं से परे हैं, जो सत्य, विनम्रता और सेवा से युक्त जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। यदि गुरु की शिक्षाएं मानें तो समाज में जाति, पंथ और समुदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर एक समावेशी और शांतिपूर्ण विश्व की स्थापना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed