फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Naisha wins NCR Junior Golf title.

Noida News: नायशा ने जीता एनसीआर जूनियर गोल्फ खिताब

Sat, 13 Jun 2026 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Naisha wins NCR Junior Golf title.
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 रजत विहार की 9 वर्षीय गोल्फर नायशा एस. सिन्हा ने दिल्ली गोल्फ क्लब में आयोजित 24वीं एनसीआर जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में डी श्रेणी (8-10 वर्ष) का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नायशा ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 3 ओवर और 2 अंडर का स्कोर बनाया। अंतिम होल पर 15 यार्ड का शानदार बर्डी पट लगाकर उन्होंने जीत सुनिश्चित की। उनकी इस उपलब्धि से नोएडा के खेल जगत में खुशी का माहौल है। नोएडा गोल्फ कोर्स से प्रशिक्षण लेने वाली नायशा अब अमेरिका में आयोजित होने वाली वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गई हैं, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच विपिन शर्मा ने कहा कि नायशा लगातार अपने खेल में निखार ला रही हैं और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता रखती हैं। नायशा इससे पहले यूरोपियन चैंपियनशिप में टॉप-3 और वर्ल्ड चैंपियनशिप में टॉप-25 खिलाड़ियों में जगह बना चुकी हैं। इस बार उनका लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप में टॉप-10 में स्थान हासिल कर देश और नोएडा का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed