फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: रोडवेज बसों के सफर में आज से ज्यादा ढीली होगी जेब

Tue, 07 Feb 2023 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
NA
बरेली। रोडवेज बसों में यात्रा करने के लिए अब पहले के मुकाबले ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। सोमवार को रोडवेज ने बढ़ा किराया (25 पैसे प्रति किमी) लागू कर दिया है। मुख्यालय से आदेश आने के बाद रुहेलखंड और बरेली डिपो में इसको लेकर देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। रात 12 बजे से बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया गया। बरेली से लखनऊ के लिए अब 64, आगरा के लिए 58 और दिल्ली के लिए 67 रुपये ज्यादा किराया देना होगा। बदायूं और पीलीभीत के लिए 13-13 रुपये, शाहजहांपुर के लिए अब 23 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। रीजन के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो से रोजाना करीब 80-85 लाख रुपये का लोड फैक्टर मिलता है। किराया वृद्धि के बाद रोडवेज की आय में तो इजाफा होगा, लेकिन अब तक निगम ने बसों और रोडवेज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन

पहले किराया---- नया किराया
आनंद विहार----374----441
लखनऊ---- 295----359
गाजियाबाद---- 337----400
मुराराबाद----138----163
रामपुर----93----110
पीलीभीत----62----75
बदायूं----62----73
शाहजहांपुर----103----126
आगरा----260----318
बहेड़ी----50----84
हल्द्वानी----144----160
फर्रुखाबाद----143----175
कौशाम्बी----507----580
----------------------
वर्जन-
रोडवेज बसों में किराया वृद्धि प्रस्तावित थी। सोमवार को मुख्यालय से आदेश आने के बाद प्रति किलोमीटर प्रति यात्री किराये में 25 पैसे की वृद्धि की गई है। सोमवार रात 12 बजे से बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया गया है। - राजेश कुमार, एआरएम रुहेलखंड डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed