{"_id":"63cc482b5cb71e3763566c8f","slug":"na-na-news-c-14-1-mrt1035-88728-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अकबरपुर सादात में फायरिंग, दो को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अकबरपुर सादात में फायरिंग, दो को हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शनिवार शाम दूध की गाड़ी निकलने से नाली के छींटे पड़ने से हुए विवाद में मारपीट और फायरिंग हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, अकबरपुर सादात निवासी अनुज पुत्र नवबहार सिंह मकान की बाहरी दीवार पर पुताई कर रहा था। इसी बीच रास्ते से पड़ोसी मोहित पुत्र रंजीत सिंह दूध की गाड़ी लेकर गुजरा। मोहित ने गाड़ी को तेजी से नाली के ऊपर से निकाला। इससे अनुज पर कीचड़ पड़ गया। इसी बात पर गाली गलौज और मारपीट हो गई। आरोप है कि मोहित के पिता रणजीत ने तमंचे से फायरिंग कर दी। मोहित पक्ष का कहना है कि वह रास्ते से गाड़ी लेकर निकल रहा था। इस पर अनुज ने गाली-गलौच और फायरिंग की। थाना अध्यक्ष अवनीश शर्मा का कहना है कि अकबरपुर सादात में फायरिंग की सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दोनों युवकों के आमने-सामने हैं मकान
ग्रामीणों ने बताया कि अनुज व मोहित के घर आमने सामने हैं। चर्चा है कि एक पक्ष शराब पीकर रोजाना गांव वालों को गाली गलौज करता है। झगड़े की मुख्य वजह उसकी दबंगई बताई जा रही है। लोग उससे डरते हैं।