फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: ऊर्जा राज्यमंत्री ने सीएम से की ज्वेलरी पार्क निर्माण व संजय वन के सौंदर्यीकरण की मांग

Sun, 22 Jan 2023 03:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित आवास पर मेरठ मंडल के सांसदों और विधायकों की बैठक हुई। जिसमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री व दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर और कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी शामिल रहे। सांसद ने क्षेत्र के विकास संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर ने ज्वेलरी पार्क, इनर रिंग रोड, संजय वन का सौंदर्यीकरण, कताई मिल, 124 गांवों का नक्शा स्वीकृत, माधवपुरम और मलियाना में ड्रेनेज सिस्टम ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमेंद्र तोमर ने बैठक में कहा कि मेरठ सोने-चांदी के आभूषण के व्यापार का बड़ा हब है। हजारों लोग इस व्यवसाय से जुड़े हैं। ऐसे में सराफा कारोबार को ऊंचाई पर ले जाने के लिए यहां ज्वेलरी पार्क की स्थापना होना जरूरी है। ज्वेलरी पार्क शास्त्रीनगर नई सड़क पर नगर निगम की भूमि खसरा संख्या 6041 में किया जाना आवश्यक है। इसके अलावा शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए इनर रिंग रोड का निर्माण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा में कताई मिल गत पिछले 20 वर्षों से बंद पड़ी है। मिल के जीर्णोद्धार से रोजगार के रास्ते खुलेंगे। इसके अलावा दिल्ली रोड पर 12 हेक्टेयर स्थित संजय वन का सौंदर्यीकरण कर इसे टूरिस्ट फ्रेंडली बनाया जा सकता है। जिसमें वेस्ट यूपी की संस्कृतियों की झलक मिल सकती है। ऊर्जा मंत्री ने मलियाना और माधवपुरम में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने की भी मांग की। जिससे जलभराव से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन


एक बार फिर उठाई किसानों की आवाज
दक्षिण विधायक ने किसानों की मांग उठाते हुए कहा कि एमडीए की तीन योजना वेदव्यासपुरी, गंगानगर और लोहियानगर के किसान बढ़े हुए प्रतिकर की धनराशि की मांग काफी समय से करते आ रहे हैं। छोटे किसानों को बढ़े हुए प्रति कर के चेक वितरित भी किए गए। लेकिन बड़े किसानों को अभी तक चेक नहीं मिले हैं। शताब्दी नगर में सालों से धरने पर बैठे किसानों के कारण विकास की गति धीमी हुई है। एमडीए ने 2017 में विस्तारित क्षेत्र के 124 गांवों के नक्शों की स्वीकृति के लिए 2018 में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया था जो अभी तक लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed