फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: ओडिशा के खिलाफ उप्र की गेंदबाजी रही बेदम, मैच ड्रॉ

Sat, 21 Jan 2023 02:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। भामाशाह पार्क में आयोजित उत्तर प्रदेश व ओडिशा के बीच रणजी मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश की गेंदबाजी बेदम नजर आई, जिसके कारण ओडिशा के बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे। ओडिशा ने दूसरी में 96 ओवर खेलते हुए 4 विकेट खोकर 335 रन बनाए।
विज्ञापन

कप्तान सुभ्रांशू सेनापति ने 145 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि सलामी बल्लेबाज अनुराग सारंगी ने 91 रन बनाए। वह शतक नहीं लगा सके। अंपायरों ने दोनों टीमों के कप्तानों से सहमति लेकर मैच को दोपहर 2:10 बजे ही रोक दिया। मैच भले ही ड्रॉ रहा हो, लेकिन रणजी मैच के चार दिनों में भामाशाह पार्क की पिच पर चार बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओडिशा 87 ओवर में 226 रन पर आउट गई। शांतनु मिश्रा ने 109 रन की शतकीय पारी खेली। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने 100.3 ओवर में 362 रन बनाए। प्रियम गर्ग ने 122 व रिंकु ने 108 रन की शतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में ओडिशा की टीम 96 ओवर में 4 विकेट खोकर 335 रन बनाए। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले कुणाल यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed