फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: विकास के नाम पर चार क्षेत्र पंचायतों में 7.76 करोड़ रुपये की अनियमितता

Mon, 06 Feb 2023 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
NA
फर्रुखाबाद। जिले की चार क्षेत्र पंचायतों में 7.76 करोड़ की वित्तीय अनियमितता पकड़ी गई है। लेखा परीक्षा की जांच में मामले का खुलासा हुआ। बढ़पुर ब्लॉक में सर्वाधिक 2.66 करोड़ की हेराफेरी मिली है। जांच के घेरे में आए अधिकारियों को नोटिस जारी होने पर विभागों में खलबली मची है।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में जनपद में बीडीओ की कमी के चलते दूसरे विभाग के अधिकारियों को चार्ज दिया गया था। इन अधिकारियों ने क्षेत्र पंचायतों में खूब मनमानी की। बिना टेंडर तथा जमानत राशि जमा कराए चहेते ठेकेदारों से काम कराकर लाखों का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

इनसेट
बढ़पुर ब्लॉक में निजी खातों में भी किया गया भुगतान
लेखा परीक्षा की टीम ने जांच की तो बढ़पुर ब्लाॅक में दो करोड़ 66 लाख एक हजार 673 रुपये की वित्तीय अनियमितता मिली। ऑडिट टीम को कैश बुक भी उपलब्ध नहीं कराई गई। टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के साथ ही निजी खातों में भी लाखों का भुगतान करने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव के खाते में भी धनराशि हस्तांतरित हुई। 56 हजार 45 रुपये का गबन की बात भी सामने आई। वहीं, 91 हजार 71 रुपये भुगतान में कटौती न कर जीएसटी को भी चूना लगाया गया है। इस मामले में तत्कालीन बीडीओ जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, लेखाकार यशवीर सिंह व जेई राजेश बाबू रमन जांच के घेरे में आए हैं।
इनसेट
कमालगंज में बिना जमानत राशि के कराए गए कई काम
क्षेत्र पंचायत कमालगंज में दो करोड़ 28 लाख 66 हजार 696 रुपये की वित्तीय अनियमितता मिली है। वर्ष 2020-21 में तत्कालीन पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल के पास बीडीओ का चार्ज था। यहां भी कई कार्यों में अनुबंध की जमानत धनराशि जमा कराए बिना काम कराने के बाद लाखों का भुगतान कर दिया गया। निजी खातों में भी रुपये भेजे गए। ग्राम विकास अधिकारी अवधेश बाथम के खाते में 83 हजार 220 रुपये स्थानांतरित किए गए। भुगतान में हुई गंभीर अनियमितता के मामले में तत्कालीन बीडीओ राजेश बघेल, लेखाकार शिवकिशोर रावत की भूमिका संदिग्ध मानी गई और उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
इनसेट
मोहम्मदाबाद और कायमगंज में भी हुआ खेल
ब्लाॅक मोहम्मदाबाद में कुल 74 लाख 37 हजार 13 रुपये की वित्तीय अनियमितता मिली। इसमें 70 हजार रुपये गबन की धनराशि दिखाई गई है। इसमें तत्कालीन प्रभारी बीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला (सेवानिवृत्त डीडीओ) व राजबहादुर व लेखाकार सुनील कुमार कटियार की भूमिका संदिग्ध बताई गई और उनको नोटिस भेजा गया है।
क्षेत्र पंचायत कायमगंज में दो करोड़ सात लाख 25 हजार 924 रुपये की वित्तीय अनियमितता मिली। इसमें 94 हजार 470 रुपये का अपहरण (गबन की श्रेणी) किया गया। चार लाख 33 हजार 73 रुपये टीडीएस की कटौती न कर राजस्व को भी चूना लगाया गया है। इस मामले में बीडीओ रहे एडीएसटीओ विजय कुमार व राहुल राय, एडीसीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय व लेखाकार धर्मेंद्र कुमार की भूमिका पर जांच जारी है।

ऑडिट रिपोर्ट का अनुपालन कराने के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद धनराशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

योगेंद्र कुमार पाठक, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed