फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: फसल को चर गए मवेशी, किसान ने दी जान

Sat, 21 Jan 2023 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
NA
भरथना (इटावा)। अन्ना मवेशियों के गेहूं की फसल चरने से परेशान किसान ने शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

भरथना क्षेत्र के गांव पालीखुर्द निवासी सत्यप्रकाश (45) को बंटवारे के बाद दो बीघा जमीन मिली थी। विजयकांती ने बताया कि पति सत्य ने खेत में गेहूं और सरसों की फसल की थी। कड़कड़ाती ठंड में रोजाना रात में फसल की रखवाली करने जाते थे। इसके बाद भी मवेशी फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। गुरुवार रात को भी मवेशी खेत में घुसे और फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा वह आर्थिक संकट से भी परेशान थे। बेटियां शिवांगी (22) व श्रेया (20) हैं। इनकी शादी की चिंता भी थी। आय इतनी ही थी, जिससे सिर्फ पेट भर सके। बेटा लकी (18) भी काम की तलाश में है। इसी को लेकर पति तनाव में थे।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकले और बगल में खाली पड़े मकान में फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद जब पड़ोस की एक बच्ची छत पर आई तो उसने पति को फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान श्याम बाबू यादव ने बताया कि अन्ना जानवर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीग्रेश यादव ने बताया कि अन्ना मवेशियों की समस्या को जिलाधिकारी के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed