फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: द्वारचार पर दूल्हा नहीं गिन पाया रुपये, शादी से इनकार

Sat, 21 Jan 2023 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
NA
मोहम्मदाबाद। द्वारचार के समय दूल्हा रुपये नहीं गिन पाया। दुल्हन के परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बीच थाने में पंचायत कराई गई। लेनदेन के बाद बिना दुल्हन के बरात वापस चली गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्गपुर निवासी ग्रामीण की पुत्री की बरात जनपद मैनपुरी थाना बिजनौर गांव बबीना से गुरुवार की शाम को आई थी। तिलक की रस्म पूरी होने केे बाद द्वारचार की तैयारी चल रही थी। किसी ने दुल्हन पक्ष के लोगों को बताया कि दूल्हे को कुछ भी नहीं आता है। दूल्हा अमन से दुल्हन पक्ष के लोगों ने रुपये गिनवाए, लेकिन वह नहीं गिनती कर सका।
विज्ञापन

इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसकी सूचना यूपी 112 पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। शुक्रवार की सुबह पंचायत में दोनों पक्षों को एक दूसरे को दिए गए सामान, रुपये वापस करने की बात पर समझौता हो गया। दूल्हा अमन बिना दुल्हन के बरात लेकर वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed