फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: सुपारी देने वालों की पहचान और रमी गेम के विवाद में उलझी पुलिस

Mon, 23 Jan 2023 04:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
NA
- भाजपा नेता पर रिवाल्वर तानकर सिंगा पंडित पर जानलेवा हमले का मामला
विज्ञापन

- हमलावर बाउंसरों की गिरफ्तारी के प्रयास में एनसीआर में ताबड़तोड़ दबिश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भाजपा ग्रेटर नोएडा के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा व रिवाल्वर तानकर सिंगा पंडित पर गुरुग्राम के बाउंसरों द्वारा हमला करने के दावे के बाद पुलिस सुपारी देने वालों की पहचान में उलझ गई है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की गिरफ़्तारी के बाद हमला कराने वालों की पहचान उजागर होगी। वहीं, पुलिस ने ये तो दावा कर दिया कि हमला रमी गेम के पांच करोड़ के विवाद में हुआ था, लेकिन ये विवाद किससे था अभी तक पुलिस स्पष्ट नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस ने चीन निवासी महिला, सिंगा पंडित के साझेदार व रमी गेम में पैसा लगाने वालों से विवाद की जानकारी दी है।
मंडल अध्यक्ष और सिंगा पंडित को गौतबुद्घनगर सांसद और त्रिपुरा प्रभारी डॉ. महेश शर्मा का करीबी बताया जाता है। हमले के बाद डॉ. महेश शर्मा ने बयान दिया था कि कार्यकर्ताओं की रक्षा व संरक्षण उनका धर्म है। उनसे पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए 36 घंटे का समय मांगा था। इसके बाद बुधवार तक का समय और मांग लिया। वहीं, ब्राह्मण समाज के लोगों ने लखनावली में पंचायत कर मंगलवार तक खुलासा न होने पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके चलते पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

------
सोशल मीडिया से देश-प्रदेश में फैला मामला
भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से देश प्रदेश में फैल गया है। लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, सीबीआई जांच की भी मांग की जा रही है। सिंगा पंडित ने राजनीतिक साजिश में हमले का आरोप लगाया है। इसके चलते सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। हालांकि जानकारी मिली है कि सिंगा पंडित को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। हालांकि उसके पैरों में प्लास्टर चढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed