{"_id":"63cae061991dd7749651c524","slug":"na-grnoida-news-c-1-gnd1002-221018-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विद्यार्थियों का हुनर, उद्यमियों का पैसा दिलाएगा यूपी को पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विद्यार्थियों का हुनर, उद्यमियों का पैसा दिलाएगा यूपी को पहचान
विज्ञापन
विद्यार्थियों का हुनर, उद्यमियों का पैसा दिलाएगा यूपी को पहचान
- यूपीआईडी में जिले के पहले इंक्यूबेशन सेंटर की शुरुआत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग में शुक्रवार को नए इंक्यूबेशन सेंटर का उद्धाटन किया गया। पहले ही दिन जिले के उद्यमियों को जोड़कर नवाचार की रूपरेखा तय की गई। यह सेंटर विद्यार्थियों को स्टार्टअप शुरू करने में सहयोग देगा। उत्तर प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लक्ष्य के साथ इसकी शुरुआत की गई।
यूपीआईडी के निदेशक डॉ. प्रवीण पचौरी ने कहा कि उद्योग और शिक्षा को एक मंच पर लाने पर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। हमारी कोशिश इस विजन को साकार करना है। इंक्यूबेशन सेंटर इसमें काफी कारगर साबित होगा। विद्यार्थियों को प्रदेश के उद्यमियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। वहीं उद्यमियों को भी अपने कारोबार को बढ़ाने में नया नजरिया पाने में मदद मिलेगी। इस दिशा में सबसे पहले करीब 30 ब्रांड व 400 कारीगरों को जोड़ने की योजना पर विचार किया जा रहा है। अगले महीने तक 60 कंपनियों के साथ मिलकर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रीज एससोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य घिल्डियाल ने कहा कि नवाचार समय की जरूरत है। इसके जरिए ही विकास की राह पर बढ़ा जा सकता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कई स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। विद्यार्थी अनुपम ने सौर ऊर्जा से चलने वाली कार व ब्रेन लिपी से जुड़े प्रोजेक्ट को साझा किया। कार्यक्रम का हिस्सा बने उद्यमी भुवनेश शर्मा ने जमीन के नीचे बिछी पाइपलाइनों की जांच करने वाले प्रोडक्ट पेश किए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जमीन के अंदर बिछी पाइपलाइनों की पांच साल के अंतराल पर जांच होनी चाहिए। सरकार विदेशी कंपनियों की मदद से करोड़ों खर्च करके ऐसी जांच कराती थी। इस क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया गया है। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, इंड्रस्टियल एंट्रप्रिनियोर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पीएस मुखर्जी भी मौजूद रहे।