Hindi News
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Muslim Rashtriya Manch took out tricolor rally, protested against those who raised slogans of Pakistan Zindabad
{"_id":"617ece7505f8814c3f0514e2","slug":"muslim-rashtriya-manch-took-out-tricolor-rally-protested-against-those-who-raised-slogans-of-pakistan-zindabad-mewat-news-noi613575258","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने निकाली तिरंगा रैली, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने निकाली तिरंगा रैली, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों का जताया विरोध
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Muslim Rashtriya Manch took out tricolor rally, protested against those who raised slogans of Pakistan Zindabad
Link Copied
नूंह। टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की जीत पर मेवात में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने और जश्न मनाने पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कड़ी निंदा की है। रविवार को नूंह में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक खुर्शीद राजाका के नेतृत्व में शहर के बस अड्डा से बड़ी मस्जिद के पास नगरपालिका परिसर में शहीदी स्थल तक वंदेमातरम तिरंगा रैली निकाल कर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर पाकिस्तान समर्थकों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर और मेवात में पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। खुर्शीद राजाका ने जम्मू कश्मीर में हो रही आतंकी गतिविधियों पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और फारुख अब्दुल्ला के गैर जिम्मेदार बयानों की भी निंदा की। बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों को तोड़ने पर भी कड़ा एतराज जताया। मंच ने सरकार से बांग्लादेशी हिंदुओं और कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग की है। राष्ट्रीय संयोजक खुर्शीद राजाका ने कहा कि इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में मंच भारतीय तहजीब के साथ कौमी एकता की मजबूती के लिए लंबे समय से काम कर रहा है। जबकि भारत में रहकर कुछ असामाजिक तत्व भारत विरोधी नारे लगा रहे हैं, जोकि राष्ट्रविरोधी और इस्लाम विरोधी हैं। इसलिए ऐसे भारत विरोधी लोगों को देश छोड़ देना चाहिये। क्योंकि, मेवात तो सदियों से देशभक्तों की सरजमीं है और हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की कुर्बानी दी है। लेकिन, कुछ लोग हमारे पूर्वजों की शहादत को कलंक लगाकर मेवात को भारत विरोधी बनाने की कोशिश में हैं, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से नदीम संलबा, मास्टर अफसर हिरवाड़ी, सब्बू राजाका, आजाद गोहोता, अनवर बाई, माजिद हथनगांव, हाजी अतर खान नंगली व फतेह मोहम्मद नंबरदार, शैकुल राजाका, अबरार मलाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।