{"_id":"5f7b6efc8ebc3e1a231efe84","slug":"musical-fountain-and-leaser-show-started-in-aushdhi-park-noida-news-noi540617648","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट एंड साउंड लेजर शो देखने के लिए जाएं औषधि पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट एंड साउंड लेजर शो देखने के लिए जाएं औषधि पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधि पार्क में लीजिये म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो का आनंद
नोएडा। नोएडा के पहले म्यूजिकल फाउंटेन, लाइट एंड साउंड लेजर शो का शुभारंभ सोमवार को सेक्टर-91 के औषधि पार्क में किया गया। सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने लेजर शो का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, फोनरवा के पदाधिकारी समेत प्राधिकरण के सभी अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इसका मकसद निवासियों को मनोरंजन के साथ-साथ औषधियों के गुणों से अवगत कराना है। सोमवार को पौधों के औषधियों गुण और महर्षि चरक की कथा भी दिखाई गई। म्यूजिक फाउंटेन के साथ लोगों ने लेजर शो का भी आनंद लिया। खास बात यह है कि सामने मेट्रो ट्रैक है। मेट्रो में सवार यात्री भी इसे देख सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि औषधि पार्क में निर्मित म्यूजिकल फाउंटेन, लाइट एंड साउंड लेजर शो की लागत 4.45 करोड़ रुपये आई है। रोजाना शाम सात बजे से लेजर शो होगा। प्रतिदिन 75 व्यक्तियों को इसे देखने के लिए निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि सेक्टर-15 में एक अन्य लाइट एंड साउंड लेजर शो का लोकार्पण एक माह में होगा। उन्होंने प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी समेत अन्य अधिकारियों की इस काम को युद्ध स्तर पर कराने को लेकर तारीफ की। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी प्राधिकरण के कार्यशैली में सुधार की बात कही। साथ ही कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग को जरूरी बताया। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि इस शहर में जो सही काम होगा। वह रोका नहीं जाएगा और जो गलत होगा उसे होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के आने के बाद से नोएडा के विकास को गति मिली है।